ममता बनर्जी ने दिल्ली में आग की घटना पर जताया दुख, हादसे में 43 लोगों की मौत

By भाषा | Published: December 8, 2019 12:58 PM2019-12-08T12:58:20+5:302019-12-08T12:58:20+5:30

राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 श्रमिकों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए।

Mamta Banerjee expressed grief over the fire incident in Delhi | ममता बनर्जी ने दिल्ली में आग की घटना पर जताया दुख, हादसे में 43 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री ने इस घटना में झुलसे लोगों के शीघ्र सेहतमंद होने की कामना भी की है।

Highlightsममता बनर्जी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की दिल्ली में आग लगने से 43 श्रमिकों की मौत हो गई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वह इस घटना से दुखी हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से 43 श्रमिकों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। मुख्यमंत्री ने इस घटना में झुलसे लोगों के शीघ्र सेहतमंद होने की कामना भी की है।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में भीषण आग लगने की घटना से दुखी हूं। मृतकों के परिवारों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं आग में झुलसे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

Web Title: Mamta Banerjee expressed grief over the fire incident in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे