राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर TMC नेता अखिल गिरी की टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Published: November 14, 2022 05:53 PM2022-11-14T17:53:40+5:302022-11-14T17:54:44+5:30

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर TMC नेता अखिल गिरी की टिप्पणी को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माफी मांगी।

Mamata Banerjee apologises for Akhil Giri's comment on President Droupadi Murmu | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर TMC नेता अखिल गिरी की टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कही ये बात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर TMC नेता अखिल गिरी की टिप्पणी को लेकर ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कही ये बात

Highlightsसीएम ममता बनर्जी ने कहा कि मेरे विधायक ने राष्ट्रपति के बारे में जो कहा उसके लिए मैं माफी मांगती हूं।उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी पहले ही माफी मांग चुकी है और मैं राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करती हूं।व्यापक निंदा और राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर गिरि को बर्खास्त करने की मांग बढ़ने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मंत्री को चेतावनी दी गई है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अपने मंत्री अखिल गिरि की ओर से माफी मांगी। गिरी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मेरे विधायक ने राष्ट्रपति के बारे में जो कहा उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। मेरी पार्टी पहले ही माफी मांग चुकी है और मैं राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करती हूं।"

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो की माफी पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि द्वारा वायरल वीडियो में राष्ट्रपति के लुक पर टिप्पणी करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजाक उड़ाने के कुछ दिनों बाद आई है। वीडियो में गिरी ने कहा था, "उन्होंने (भाजपा) कहा कि मैं सुंदर नहीं हूं। हम किसी को उसकी शक्ल से नहीं आंकते। हम (भारत के) राष्ट्रपति के पद का सम्मान करते हैं। लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?"

व्यापक निंदा और राष्ट्रपति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर गिरि को बर्खास्त करने की मांग बढ़ने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मंत्री को चेतावनी दी गई है। बनर्जी ने कहा, "हम सभी राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं। वह एक अत्यधिक सम्मानित महिला हैं। अखिल गिरि को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। हम इसकी निंदा करते हैं। पार्टी ने उन्हें आगाह किया है। हम इस राय का समर्थन नहीं करते हैं। यह उन्हें बता दिया गया है और उन्हें इस पर आगे कुछ नहीं कहना चाहिए। अखिल ने अन्याय किया है।"

Web Title: Mamata Banerjee apologises for Akhil Giri's comment on President Droupadi Murmu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे