ममता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, दिसंबर तक सभी को वैक्सीन लगाने के दावे को बताया झांसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 2, 2021 05:36 PM2021-06-02T17:36:11+5:302021-06-02T17:43:29+5:30

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के प्रमुख डॉ. बलराम भार्गव ने दिसंबर तक देश के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की बात पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

mamata attack on modi government said unable to give vaccine to all by december | ममता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, दिसंबर तक सभी को वैक्सीन लगाने के दावे को बताया झांसा

ममता बनर्जी। (फाइल फोटो )

Highlightsपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना दिसंबर 2021 तक सभी को वैक्सीन लगाने के दावे को बताया झांसा राज्य सरकारों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के प्रमुख डॉ. बलराम भार्गव ने दिसंबर तक देश के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने की बात पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही ममता ने केंद्र की भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को लेकर कहा कि वह समस्या का सिर्फ अस्थायी समाधान खोजती है। 

ममता बनर्जी ने दिसंबर 2021 तक सभी नागरिकों के वैक्सीनेशन को सिर्फ एक झांसा करार दिया। कोलकाता में आयोजित एक प्रेसवार्ता में एक सवाल का जवाब देते हुए ममता ने कहा कि वे आधारहीन बातें करते हैं।  

सभी को वैक्सीन लगाना छोटी बात नहीं

ममता ने कहा कि यदि हम देश के सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रयास करते हैं तो इसमें स्वतः ही छह महीने से एक साल की अवधि लगेगी। भारत 140 करोड़ की जनसंख्या वाला देश है। हर किसी को वैक्सीन लगाना कोई छोटी बात नहीं है। 

प्रक्रिया में आने वाली बाधा

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने वैक्सीनेशन की प्रक्रिया में आने वाली अन्य बाधाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यहां और भी कई कारण है। यदि कोई कोविड-19 से ठीक होता है तो उसे वैक्सीन लेने के लिए कुछ वक्त इंतजार करना होगा। साथ ही दो डोज के बीच भी अंतर होता है। इसलिए यह बिलकुल संभव नहीं है कि दिसंबर तक हर किसी को वैक्सीन लगा दी जाए। 

सरकार राज्यों को मुफ्त दे वैक्सीन

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव से पहले उन्होंने सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का वादा किया था लेकिन वे ऐसा कुछ नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को कोविड-19 वैक्सीन जुटानी चाहिए और उसे राज्यों को मुफ्त में देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई मुख्यमंत्रियों जैसे अरविंद केजरीवाल और नवीन पटनायक ने भी समान मुद्दे उठाए हैं। 

Web Title: mamata attack on modi government said unable to give vaccine to all by december

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे