मलयालम कवि-गीतकार एस रामेसन नायर का निधन

By भाषा | Published: June 18, 2021 08:51 PM2021-06-18T20:51:54+5:302021-06-18T20:51:54+5:30

Malayalam poet-lyricist S Ramesan Nair passes away | मलयालम कवि-गीतकार एस रामेसन नायर का निधन

मलयालम कवि-गीतकार एस रामेसन नायर का निधन

कोच्चि, 18 जून मशहूर मलयालम कवि और गीतकार एस रामेसन नायर का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।

उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी और एक पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि कोविड ​​-19 संबंधी जटिलताओं के उपचार के दौरान नायर की मृत्यु हो गयी।

तमिलनाडु के कन्याकुमारी जिले में 1948 में पैदा हुए नायर अपने स्कूली दिनों से ही कविताएं लिखने लगे थे। उन्होंने फिल्मों के लिए भी गीत लिखे। उनकी कविताओं के संग्रह 'गुरुपूर्णमी' के लिए उन्हें 2018 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

उन्हें 2010 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वह आकाशवाणी से भी जुड़े रहे थे। उनका अंतिम संस्कार यहां शनिवार को किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Malayalam poet-lyricist S Ramesan Nair passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे