मकर संक्रांति 2019: चिक्की और दही-चिवड़ा के साथ इन शुभ संदेशों से दें अपनों को मकर संक्राति की बधाई

By मेघना वर्मा | Published: January 14, 2019 03:41 PM2019-01-14T15:41:01+5:302019-01-14T15:41:01+5:30

प्रयागराज में होने वाले कुंभ के मेले में इसी दिन शाही स्नान का आयोजन किया जाता है। इसे खिचड़ी पर्व के नाम से भी जानते हैं।

Makar Sankranti 2019: wishes, greeting, images, facebook, whatsapp messages, quotes in hindi | मकर संक्रांति 2019: चिक्की और दही-चिवड़ा के साथ इन शुभ संदेशों से दें अपनों को मकर संक्राति की बधाई

मकर संक्रांति 2019: चिक्की और दही-चिवड़ा के साथ इन शुभ संदेशों से दें अपनों को मकर संक्राति की बधाई

भारत त्योहार का देश भी कहा जा सकता है। बदलते मौसम और ज्योतिष चाल के आधार पर यहां समय-समय पर बहुत से महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। खास बात ये है कि इन त्योहारों के अपने अलग-अलग मायने होते हैं। इन सभी त्योहारों को देश के अलग-अलग कोनों में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है।

मकर संक्रांति भी हमारे देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार संपूर्ण भारत में अनेक नामों व तरीकों से मनाया जाता है। इस साल मकर संक्राति का ये त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाना है। 

प्रयागराज में होने वाले कुंभ के मेले में इसी दिन शाही स्नान का आयोजन किया जाता है। इसे खिचड़ी पर्व के नाम से भी जानते हैं। उत्तर भारत में इस दिन पतंग उड़ाने की परंपरा है। आप अपने अपनों को मकर संक्रांति की बधाई दे सकते हैं। 

1. चिक्की की खुशबू, लड्डू की बहार
उत्तरायण का त्योहार आने को तैयार
थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार
मुबारक हो आपको संक्रांति का त्योहार। 
Happy Makar sankranti 2019

2. सूर्य का त्योहार
लाएगा आपके जीवन में 
ज्ञान और खुशियों का भंडार
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार।
Happy Makar sankranti 2019

3. तन में मस्ती, मान में उमंग,
देखकर सबका अपनापन,
गुड़ में जैसे मीठापन,
हो कर साथ हम उड़ाएंगे पतंग,
और भर लें आकाश में अपने रंग...
Happy Makar sankranti 2019

4. तिल हम हैं और गुड़ आप,
मिठाई हम हैं और मिठास आप,
साल के पहले त्योहार से हो रही है शुरुआत,
आपको हमारी तरफ से ढेर सारी मुबारकबाद...
Happy Makar sankranti 2019

5. इस साल की मकर संक्रांति
आपके लिए तिल-गुड़ जैसी मीठी
और पतंग जैसी ऊंची
उड़ान लेकर आए...
Happy Makar sankranti 2019

6. पल पल सुनहरे फूल खिलें आपके लिए,
कभी कांटों से न हो सामना,
खुशियों से भरी रहे आपकी जिंदगी,
मकर संक्रांति पर हम दे रहे हैं यही शुभकामना
Happy Makar Sankranti
 
7. खुशी का है यह मौसम,
शांति और समृद्धि का 
पतंग उड़ाने का है यह मौसम,
गुड़ और तिल के लड्डू का
Happy Makar sankranti 2019
 
8. बाजरे की रोटी, नींबू का आचार
सूरज की किरणें, चांद की चांदनी और अपनों का प्यार
हर जीवन हो खुशहाल, मुबारक हो मकर संक्रांति का यह त्योहार
Happy Makar sankranti 2019


 
9. ठण्ड की इस सुबह पड़ेगा हमें नहाना
संक्रांति का पर्व कर देगा मौसम सुहाना
फिर दिन भर पतंग है हमें उड़ाना
तिल के लड्डू मिल कर है खाना 
Happy Makar sankranti 2019
 
10. तन में मस्ती, मन में उमंग
देख के सबका अपनापन
गुड़ के जैसा मीठापन
हो कर साथ हम उड़ाएं पतंग
और , आसमान में भरें अपने रंग
Happy Makar Sankranti 2019

Web Title: Makar Sankranti 2019: wishes, greeting, images, facebook, whatsapp messages, quotes in hindi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे