देशभर में आज मनाई जा रही है मकर संक्रांति, कड़ाके की ठंड के बावजूद लाखों लोगों ने लगाई 'आस्था की डुबकी'
By स्वाति सिंह | Published: January 14, 2019 09:09 AM2019-01-14T09:09:14+5:302019-01-14T09:09:14+5:30
14 और 15 जनवरी को होने वाले विशेष स्नान के लिए श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु संत भी प्रयागराज पहुंचे हैं।
देशभर में सोमवार को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जा रहा है। कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर स्नान करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
Prayagraj: Devotees take holy dip at Triveni Sangam on #MakarSankranti. pic.twitter.com/ScUasVPW4i
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2019
Gorakhpur: Devotees throng Gorakhnath Temple on the festival of #MakarSankrantipic.twitter.com/aY2h15M3KZ
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2019
14 और 15 जनवरी को होने वाले विशेष स्नान के लिए श्रद्धालुओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में साधु संत भी प्रयागराज पहुंचे हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक कई वर्षों बाद इस बार मकर संक्रांति के दिन विशेष मुहूर्त में दुर्लभ संयोग बन रहा है।
Devotees take a holy dip at Ganga Sagar on the occasion of #MakarSankrantipic.twitter.com/VuAo4Hb5Fl
— ANI (@ANI) January 14, 2019
Varanasi: Devotees take holy dip in river Ganga on #MakarSankranti. pic.twitter.com/nyh76S7N6K
— ANI UP (@ANINewsUP) January 14, 2019
इसके अलावा गंगा सागर में स्नान के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुों डुबकी लगाने पहुंचे हैं। सागर द्वीप पर करीब 20 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। गंगा सागर में आस्था की डुबकी लगाने के लिए नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।