महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का दूसरा एपिसोड किया साझा, कहा- 'एक और लिंक पोस्ट....'

By मनाली रस्तोगी | Published: January 25, 2023 03:31 PM2023-01-25T15:31:02+5:302023-01-25T15:32:16+5:30

पिछले हफ्ते महुआ मोइत्रा और एक अन्य टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री का लिंक साझा किया था।

Mahua Moitra now shares part 2 of BBC documentary on PM Modi | महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का दूसरा एपिसोड किया साझा, कहा- 'एक और लिंक पोस्ट....'

महुआ मोइत्रा ने पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का दूसरा एपिसोड किया साझा, कहा- 'एक और लिंक पोस्ट....'

Highlightsपीएम मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के दूसरे एपिसोड का लिंक टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया। विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को "प्रचार का टुकड़ा" के रूप में खारिज कर दिया।केंद्र सरकार ने वृत्तचित्र का लिंक साझा करने वाले यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट ब्लॉक कर दिए हैं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की डॉक्यूमेंट्री के दूसरे एपिसोड का लिंक टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बुधवार को ट्वीट किया। सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और यूट्यूब को "इंडिया: द मोदी क्वेश्चन" नामक डॉक्यूमेंट्री के लिंक ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। विदेश मंत्रालय ने डॉक्यूमेंट्री को "प्रचार का टुकड़ा" के रूप में खारिज कर दिया।

वहीं, डॉक्यूमेंट्री के दूसरे एपिसोड का लिंक ट्वीट करते हुए मोइत्रा ने लिखा, "यहां एपिसोड 2 है (बफरिंग देरी के साथ)। जब वे इसे हटा देंगे तो एक और लिंक पोस्ट करेंगे।" पिछले हफ्ते मोइत्रा और एक अन्य सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने डॉक्यूमेंट्री का लिंक साझा किया था और "सेंसरशिप" के खिलाफ लड़ने की कसम खाई थी।

ओ'ब्रायन उन विपक्षी नेताओं में शामिल थे, जिनके डॉक्यूमेंट्री पर किए गए ट्वीट को ट्विटर ने हटा दिया था। रविवार को, दोनों सांसदों ने सरकार के निर्देश पर "ब्लॉक" किए गए ट्विटर लिंक की एक सूची भी साझा की। बता दें की डॉक्यूमेंट्री 2002 में गुजरात में हुए दंगों पर आधारित है। दंगों के वक्त मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। केंद्र सरकार ने वृत्तचित्र का लिंक साझा करने वाले यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट ब्लॉक कर दिए हैं।

Web Title: Mahua Moitra now shares part 2 of BBC documentary on PM Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे