महाराष्ट्रः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अचानक मंच पर हुए बेहोश, लेकिन अब तबीयत में सुधार

By रामदीप मिश्रा | Published: December 7, 2018 01:49 PM2018-12-07T13:49:35+5:302018-12-07T14:29:00+5:30

महाराष्ट्र के अहमदनगर में शुक्रवार (7 दिसंबर) को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक कार्यक्रम में अचानक तबीयत बिगड़ गई। भाषण देते समय वह अचानक बेहोश हो गए और गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

Maharashtra: Union minister Nitin Gadkari faints while on stage in event | महाराष्ट्रः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अचानक मंच पर हुए बेहोश, लेकिन अब तबीयत में सुधार

महाराष्ट्रः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अचानक मंच पर हुए बेहोश, लेकिन अब तबीयत में सुधार

महाराष्ट्र के अहमदनगर में शुक्रवार (7 दिसंबर) को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की एक कार्यक्रम में अचानक तबीयत बिगड़ गई। भाषण देते समय वह अचानक बेहोश हो गए और गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया और तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच थे। जैसे ही वह संबोधित करने के लिए खड़े हुए उसी के थोड़ी देर बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते वह मंच पर गिर पड़े, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें उठाया।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें कुर्सी पर बैठाकर पानी पिलाया गया। इसके बाद उन्हें होश आया और फिर तत्काल प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी तबीयत स्थिर बताई गई। इसके उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अब कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री तबीयत स्वस्थ है और वे अपने आगे के निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना हुए हैं। वहीं, तबीयत खराब होने का कारण शुगर लेवल कम होना बताया गया है। 

English summary :
In a program of Union minister Nitin Gadkari got unconscious and fell on Friday (December 7th) in Ahmednagar, Maharashtra. While delivering the speech, he suddenly got unconscious and fell, after which the people present there raised him and he was admitted to the hospital with immediate effect.


Web Title: Maharashtra: Union minister Nitin Gadkari faints while on stage in event

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे