महाराष्ट्र : ठाणे जिले में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 13, 2021 09:48 AM2021-05-13T09:48:51+5:302021-05-13T09:48:51+5:30

Maharashtra: Three people arrested for raping a minor in Thane district | महाराष्ट्र : ठाणे जिले में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

ठाणे, 13 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 15 साल की एक लड़की से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों की उम्र करीब 20 वर्ष है। शहर के वर्तक इलाके में पिछले छह महीने से वे पीड़िता का कथित तौर पर बलात्कार कर रहे थे।

वर्तक नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Three people arrested for raping a minor in Thane district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे