Maharashtra Politics: राजनीति में हलचल तेज?, सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले खड़से, इंडिया गठबंधन को लगेगा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 5, 2025 01:48 PM2025-02-05T13:48:28+5:302025-02-05T13:49:29+5:30

Maharashtra Politics: 2016 में अपने परिवार से संबंधित विवादास्पद भूमि खरीद के कारण फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

Maharashtra Politics ncp Sharadchandra Pawar leader Eknath Khadse meet Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis Mumbai | Maharashtra Politics: राजनीति में हलचल तेज?, सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले खड़से, इंडिया गठबंधन को लगेगा झटका

file photo

Highlightsदक्षिण मुंबई में फडणवीस के मौजूदा आधिकारिक बंगले ‘सागर’ में हुई।खड़से ने किसी निजी काम से मुख्यमंत्री से मुलाकात की।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

Maharashtra Politics: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता एकनाथ खड़से ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। एक सूत्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात मंगलवार रात दक्षिण मुंबई में फडणवीस के मौजूदा आधिकारिक बंगले ‘सागर’ में हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘खड़से ने किसी निजी काम से मुख्यमंत्री से मुलाकात की। यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी।’’ उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि बैठक में क्या हुआ। हालांकि, इस मुलाकात के बाद खड़से की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में वापसी की अटकलें तेज हो गई हैं।

खड़से करीब चार दशक से भाजपा से जुड़े हुए थे। उन्होंने 2016 में अपने परिवार से संबंधित विवादास्पद भूमि खरीद के कारण फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा में शामिल हो गए।

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले खडसे ने भाजपा में लौटने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बन पाई। उन्होंने फडणवीस पर पार्टी में उनकी वापसी को रोकने का आरोप लगाया था। उनकी बहू रक्षा खडसे केंद्र सरकार में युवा मामले और खेल राज्य मंत्री हैं।

Web Title: Maharashtra Politics ncp Sharadchandra Pawar leader Eknath Khadse meet Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे