Maharashtra Political Crisis: ‘सच्चाई और झूठ’ के बीच की लड़ाई, आदित्य ठाकरे बोले-विश्वासघात को नहीं भूलेंगे, हम निश्चित रूप से जीतेंगे
By सतीश कुमार सिंह | Published: June 25, 2022 08:37 PM2022-06-25T20:37:18+5:302022-06-25T20:38:47+5:30
Maharashtra Political Crisis: शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत से पार्टी में पैदा हुआ मौजूदा राजनीतिक संकट ‘‘सच्चाई और झूठ’’ के बीच की लड़ाई है।
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने बागी विधायकों पर हमला किया। बैठक में क्या चर्चा हुई, यह तो आप जानते ही हैं, अहम बात यह है कि हम शिवसेना के बागी विधायकों द्वारा किए गए विश्वासघात को नहीं भूलेंगे, हम (शिवसेना) निश्चित रूप से जीतेंगे।
शिवसेना नेता एवं महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि वरिष्ठ नेता एकनाथ शिंदे की बगावत से पार्टी में पैदा हुआ मौजूदा राजनीतिक संकट ‘‘सच्चाई और झूठ’’ के बीच की लड़ाई है। शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के बाद ठाकरे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम जीतेंगे और सच्चाई की जीत होगी। यह सच और झूठ के बीच की लड़ाई है।’’
Mumbai | You already know what was discussed in the meeting, the important thing is that we will not forget the betrayal done by rebel Shiv Sena MLAs. We (Shiv Sena) will win for sure: Maharashtra Minister Aaditya Thackeray pic.twitter.com/V2c83nd3U4
— ANI (@ANI) June 25, 2022
शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने दक्षिण मुंबई के शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद है। मुंबई को अपना गढ़ मानने वाली शिवसेना के लिए मुंबई निकाय चुनाव महत्वपूर्ण हैं।
Mumbai | Maharashtra CM Uddhav Thackeray and state minister Aaditya Thackeray leave Shiv Sena Bhawan after the culmination of the party's national executive committee meeting.#MaharashtraPolitcalCrisispic.twitter.com/M8VSOysbVD
— ANI (@ANI) June 25, 2022