Highlights महाराष्ट्र के पंढरपुर के विधायक और एनसीपी नेता भारत भालके का पुणे के अस्पताल में निधन भारत भालके पंढरपुर-मांगलवेढा से तीन बार विधायक रहे, 2019 में कांग्रेस छोड़ एनसीपी में हुए थे शामिल
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर के विधायक और एनसीपी नेता भारत भालके (Bharat Bhalke) का शुक्रवार देर रात निधन हो गया है। उन्हें कोरोना के बाद की समस्याओं के उपचार के लिए पुणे के रूबी अस्पताल (Ruby Hospital) में भर्ती कराया गया था। भारत भालके पिछले महीने कोरोना वायपस से पीड़ित हुए थे। हालांकि बाद में वे ठीक होकर घर भी लौट गए थे।
इसके कुछ दिन बाद फिर उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी और वे किडनी की समस्या से ग्रसित हो गए थे। उनकी तबीयत शुक्रवार को ज्यादा खराब होने लगी थी। इसके बाद उन्हे वेटिलेटर पर रखा गया था। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेस टोपे ने उनके निधन पर शोक जताया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, 'भारत भालके के निधन की खबर चौंकाने वाली है। उनके निधन से एक अच्छा वक्ता और समर्पित नेता इस दुनिया से चला गया। मेरी संवेदना भालके परिवार के साथ है। उन्हें हमारी श्रद्धांजलि।'
बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान ही भारत भालके को निमोनिया हो गया था और इससे उनकी हालत और भी ज्यादा बिगड़ने लगी थी। देर रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस नेता अहमद पटेल के भी कोरोना से निधन की खबर आई थी।
भालके ने राजनीति के अपने करियर की शुरुआत विट्ठल शहकारी चीनी फैक्ट्री के निदेशक के तौर पर पंढरपुर तालुका से की थी। बाद में वे फैक्ट्री के अध्यक्ष भी बने।
साल 2004 में उन्होंने पहली बार विधानसभा का चुनाव शिवसेना के टिकट पर लड़ा। हालांकि, उनकी हार हुई। इसके बाद साल 2009 में पंढरपुर-मांगलवेढा सीट से फिर चुनाव लड़ा और पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिंह पाटिल को मात दी। उस समय उनकी खूब चर्चा भी हुई।
इसके बाद साल 2014 में भारत भालके कांग्रेस के टिकट पर पंढरपुर सीट से जीते। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस को छोड़ एनसीपी का दामन थाम लिया और तीसरी बार इस सीट से विधायक बने। उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।
VIDEO
Web Title: Maharashtra: NCP MLA Bharat Bhalke passed away was admitted for post COVID19 treatmentभारत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे