महाराष्ट्र : उल्हासनगर में दुपहिया वाहन की चपेट में आने से चार साल की बच्ची की मौत

By भाषा | Published: September 14, 2021 06:09 PM2021-09-14T18:09:10+5:302021-09-14T18:09:10+5:30

Maharashtra: Four-year-old girl dies after being hit by two-wheeler in Ulhasnagar | महाराष्ट्र : उल्हासनगर में दुपहिया वाहन की चपेट में आने से चार साल की बच्ची की मौत

महाराष्ट्र : उल्हासनगर में दुपहिया वाहन की चपेट में आने से चार साल की बच्ची की मौत

ठाणे, 14 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक दुपहिया वाहन की चपेट में आने वाली चार वर्षीय बच्ची की मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह हादसा 10 सितंबर को हुआ था।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक विठ्लवाड़ी पुलिस थाने के अंतर्गत सुभाष टेकड़ी में 10 सितंबर को चार साल की निशिता गौतम सड़क पार कर रही थी कि तभी अचानक एक दुपहिया वाहन की चपेट में आ गयी।

विठ्लवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा,‘‘ दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई बच्ची को पहले उल्हासनगर के केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया और फिर मुंबई के केईएम अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Four-year-old girl dies after being hit by two-wheeler in Ulhasnagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे