महाराष्ट्र: आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

By भाषा | Published: February 23, 2021 01:46 PM2021-02-23T13:46:37+5:302021-02-23T13:46:37+5:30

Maharashtra: Former sarpanch arrested for raping an eight-year-old girl | महाराष्ट्र: आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

महाराष्ट्र: आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पूर्व सरपंच गिरफ्तार

पालघर, 23 फरवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में आठ वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मनोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को मनोर गांव में हुई। उन्होंने बताया कि बच्ची आरोपी के बगीचे में फल तोड़ने गई थी जहां उसने मिठाई का लालच देकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची के शोर मचाने के बाद निकट रह रहे कुछ लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया और बच्ची को बाद में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी (62) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी मनोर ग्राम पंचायत का पूर्व सरपंच रह चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra: Former sarpanch arrested for raping an eight-year-old girl

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे