निःशुल्क कोविड-19 टीके के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी दो करोड़ का दान

By भाषा | Published: April 29, 2021 08:08 PM2021-04-29T20:08:47+5:302021-04-29T20:18:21+5:30

महााराष्ट्र देश के कोविड द्वारा सर्वाधिक प्रभावित प्रदेशों में एक है। महाराष्ट्र सरकार ने कोविड की रोकथाम के लिए राज्य में फिलहाल लॉकडाउन लगा रखा है।

Maharashtra Congress will donate two crore rupees for Kovid-19 vaccination campaign | निःशुल्क कोविड-19 टीके के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी दो करोड़ का दान

निःशुल्क कोविड-19 टीके के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस मुख्यमंत्री राहत कोष में देगी दो करोड़ का दान

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के नि:शुल्क कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) में करीब दो करोड़ रुपये का दान देगी।

राज्य के राजस्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहब थोराट ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह एक वर्ष का वेतन दान देंगे जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक सीएमआरएफ में एक महीने का वेतन देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे एक वर्ष का वेतन और कांग्रेस के सभी विधायकों का एक महीने का वेतन सीएमआरएफ में दान दिया जाएगा। यह राशि करीब दो करोड़ रुपये है।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति भी पांच लाख रुपये देगी।

मंत्री ने कहा कि इसके अलावा संगमनेर स्थित अमृत ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के पांच हजार कर्मचारियों के टीके का खर्च भी सीएमआरएफ में दान किया जाएगा। यह कंपनी थोराट की है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संकट ने देश और राज्य में गंभीर रूख अख्तियार कर लिया है।

थोराट ने कहा कि वायरस के खिलाफ बेहतर उपाय समयबद्ध तरीके से सभी नागरिकों का टीकाकरण कराना है।

Disclaimer: यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है। लोकमत हिन्दी ने केवल इसका शीर्षक दिया है।

Web Title: Maharashtra Congress will donate two crore rupees for Kovid-19 vaccination campaign

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे