महाराष्ट्र कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ नागपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली

By भाषा | Published: January 16, 2021 03:33 PM2021-01-16T15:33:56+5:302021-01-16T15:33:56+5:30

Maharashtra Congress takes out tractor rally in Nagpur against agricultural laws | महाराष्ट्र कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ नागपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली

महाराष्ट्र कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ नागपुर में ट्रैक्टर रैली निकाली

नागपुर, 16 नवम्बर केन्द्र के तीन नये कृषि कानूनों और ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और किसानों ने महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार को ट्रैक्टर रैली निकाली।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं ने यहां राजभवन के सामने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाये।

कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख बालासाहेब थोराट, मंत्रियों सुनील केदार, नितिन राउत, भाई जगताप और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने रैली में हिस्सा लिया।

रैली पहले मुंबई में होने वाली थी, लेकिन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की 12 से 17 जनवरी तक नागपुर की यात्रा के बीच अंतिम समय में विरोध प्रदर्शन का स्थान बदल दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Maharashtra Congress takes out tractor rally in Nagpur against agricultural laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे