Maharashtra CM swearing-in ceremony: शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे?, गुरुवार को जा रहे मुंबई
By एस पी सिन्हा | Published: December 4, 2024 03:34 PM2024-12-04T15:34:45+5:302024-12-04T15:54:41+5:30
Maharashtra CM swearing-in ceremony: पीएम मोदी के साथ साथ एनडीए के मुख्यमंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
Maharashtra CM swearing-in ceremony: महाराष्ट्र में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने गुरुवार को मुंबई जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पहले आज ही मुंबई जाना था, लेकिन उनके कार्यक्रम में अचानक से फेरबदल कर दिया गया। मुख्यमंत्री अब कल मुंबई के लिए रवाना होंगे।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को भाजपा विधायक दल की हुई बैठक में देवेंद्र फड़नवीस को नेता चुना गया है। देवेंद्र फडणवीस के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद तय हो गया है कि वह ही महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री बन रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।
जिसको देखते हुए तैयारियां जोरो शोरो से चल रही है। पीएम मोदी के साथ साथ एनडीए के मुख्यमंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल महाराष्ट्र सरकार के नए मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।