शिवसेना शिंदे गुट के विधायक मुंबई पहुंचे, बीजेपी नेता पाटिल और फड़नवीस मिलने पहुंचे, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Published: July 2, 2022 09:03 PM2022-07-02T21:03:36+5:302022-07-02T22:01:44+5:30
Maharashtra: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बुधवार को शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फड़नवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ ताज प्रेसिडेंट होटल पहुंचे। कल स्पीकर पद के लिए चुनाव होगा। इस बीच राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस विधायकों से मिलने होटल ताज पहुंच गए हैं। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी पहुंचे।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र शिवसेना के बागी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का एक समूह शनिवार शाम एक विशेष विमान से गोवा से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। डोना पाउला के शानदार होटल में गत 29 जून से डेरा डाले हुए विधायक शिंदे के नेतृत्व में दो बसों में बैठकर डाबोलिम हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए।
Mumbai: Maharashtra CM Eknath Shinde arrives at Mumbai Airport, with his faction of Shiv Sena MLAs, from Goa pic.twitter.com/0EdblMnmjm
— ANI (@ANI) July 2, 2022
हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि चार्टर्ड विमान ने शाम 7:10 बजे उड़ान भरी थी। मुंबई में हाल के दिनों में शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इन विधायकों के तीन जुलाई से शुरू हो रहे महाराष्ट्र विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में भाग लेने की उम्मीद है।
Maharashtra CM Eknath Shinde along with his faction of MLAs leave for Mumbai from Goa airport pic.twitter.com/iuPkTTEAyb
— ANI (@ANI) July 2, 2022
इस दौरान विधानसभा का एक नया अध्यक्ष चुना जाएगा और नवगठित एकनाथ शिंदे सरकार को बहुमत साबित करना होगा। महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच बागी विधायक 29 जून को शिंदे के साथ गुवाहाटी से गोवा पहुंचे थे।
सदन में शक्ति परीक्षण से एक दिन पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बुधवार को शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गई थी। शिंदे ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री और देवेंद्र फड़नवीस ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।