महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'मुंबई में 2022 तक तैयार होगा आंबेडकर स्मारक'

By भाषा | Published: March 9, 2019 10:41 PM2019-03-09T22:41:52+5:302019-03-09T22:41:52+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी ने स्मारक की आधारशिला अक्टूबर 2015 में रखी थी।

maharashtra CM Devendra fadnavis said ambedkar memorial ready in 2022 in mumbai | महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'मुंबई में 2022 तक तैयार होगा आंबेडकर स्मारक'

महाराष्ट्र: सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, 'मुंबई में 2022 तक तैयार होगा आंबेडकर स्मारक'

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को यहां कहा कि दादर में इंदू मिल्स परिसर में संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर का स्मारक 2022 तक तैयार हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मेदी ने स्मारक की आधारशिला अक्टूबर 2015 में रखी थी। फडणवीस ने अखंड भीम ज्योत का अनावरण करने के बाद एक कार्यक्रम में कहा कि संविधान नागरिकों को समानता और साहस सिखाता है।

‘‘भीम ज्योत’’ कोलाबा से भाजपा विधायक राज पुरोहित की एक पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भीम ज्योत केवल एक ज्योति नहीं बल्कि यह समानता की प्रतीक है और हम समग्र विकास तभी हासिल कर सकते हैं जब हम सभी इसका पालन करें।’’

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इंदू मिल्स परिसर में आंबेडकर के भव्य स्मारक का निर्माण का कार्य शुरू किया था और लंदन में उनका मकान भी खरीदा ताकि उसे एक संग्रहालय में तब्दील किया जा सके जो भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करे। उन्होंने कहा कि इंदू मिल्स में बाबा साहेब आंबेडकर के स्मारक का निर्माण 2022 तक पूरा हो जाएगा। भाषा अमित नरेश नरेश

Web Title: maharashtra CM Devendra fadnavis said ambedkar memorial ready in 2022 in mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे