महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एनसीपी कोटे से मंत्री पाटिल और भुजबल के विभागों में फेरबदल की

By भाषा | Published: December 14, 2019 07:16 PM2019-12-14T19:16:34+5:302019-12-14T19:16:34+5:30

पाटिल को 12 दिसंबर को वित्त और योजना, आवास, जन स्वास्थ्य, निगम, खाद्य और जन आपूर्ति, श्रम और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं भुजबल को सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, आबकारी, कौशल विकास, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग आवंटित किए गए थे।

Maharashtra Chief Minister changes NCP quota to minister Patil and Bhujbal's departments | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एनसीपी कोटे से मंत्री पाटिल और भुजबल के विभागों में फेरबदल की

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एनसीपी कोटे से मंत्री पाटिल और भुजबल के विभागों में फेरबदल की

Highlightsजयंत पाटिल और छगन भुगजल को गुरुवार को आवंटित विभागों में फेरबदल की।शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को छह मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को राकांपा के कोटे से मंत्री बने जयंत पाटिल और छगन भुगजल को गुरुवार को आवंटित विभागों में फेरबदल की। पाटिल को 12 दिसंबर को वित्त और योजना, आवास, जन स्वास्थ्य, निगम, खाद्य और जन आपूर्ति, श्रम और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं भुजबल को सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, आबकारी, कौशल विकास, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग आवंटित किए गए थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक अब सिंचाई विभाग का कार्यभार पाटिल को दिया गया है जबकि भुजबल को खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता सरंक्षण और अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विकास अघाडी का नेतृत्व कर रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को छह मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। महाराष्ट्र विकास अघाडी में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर को समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।

Web Title: Maharashtra Chief Minister changes NCP quota to minister Patil and Bhujbal's departments

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे