लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Cabinet expansion: 14 दिसंबर तक मंत्रिमंडल विस्तार?, राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप और पीएम मोदी से मिलेंगे फडणवीस, गृह-राजस्व विभाग शिवसेना को नहीं!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 11, 2024 4:22 PM

Maharashtra Cabinet expansion: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा के मुख्मयंत्री समेत 21 -22 मंत्री पद रखने की संभावना है।पार्टियां (महायुति के सहयोगी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी) शामिल हैं।मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है।

 

 

 

Maharashtra Cabinet expansion: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि फडणवीस बुधवार को दिल्ली रवाना हुए । उसने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली का यह उनका पहला दौरा है और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिलेंगे। एक भाजपा नेता ने कहा कि शिवसेना को गृह विभाग नहीं मिलेगा और राजस्व विभाग भी उसे दिये जाने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि बातचीत में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि तीन पार्टियां (महायुति के सहयोगी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी) इसमें शामिल हैं।

इस नेता ने अपना नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर कहा, ‘‘मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक होने की संभावना है। शिवसेना को गृह विभाग दिए जाने की संभावना नहीं है। शिवसेना को शहरी विकास विभाग मिल सकता है, लेकिन राजस्व विभाग मिलने की संभावना नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा के मुख्मयंत्री समेत 21 -22 मंत्री पद रखने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि चार-पांच मंत्री पद खाली रखे जा सकते हैं। उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे राष्ट्रीय राजधानीं की यात्रा नहीं कर रहे हैं। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी। महायुति गठबंधन द्वारा विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीट जीतने के बाद पांच दिसंबर को फडणवीस ने मुख्यमंत्री के रूप में तथा शिंदे एवं राकांपा नेता नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेशिव सेनाBJPराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMadhya Pradesh: भाजपा नेता महिला से बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार, पार्टी ने किया बर्खास्त

भारतप्रधानमंत्री मोदी ने खारघर में एशिया के दूसरे सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर का किया उद्घाटन

भारत'आतिशी दिल्ली की सड़कों पर हिरनी जैसी घूम रही हैं': रमेश बिधूड़ी ने एकबार फिर दिल्ली की मुख्यमंत्री के लिए की विवादास्पद टिप्पणी

भारतPM Modi in Mumbai: इंडियन नेवी की बड़ी ताकत, पीएम मोदी ने सौंपे 3 बड़े युद्धपोत; जानिए इसकी खासियत

भारतPM Modi Visit Maharashtra: आज पीएम मोदी का मुंबई दौरा, इन रास्तों पर नौ एंट्री, चेक करें ट्रैफिक एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारतGRAP-4 in Delhi: दिल्ली में फिर से हाइब्रिड मोड में चलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने दिए आदेश

भारतDelhi Pollution: वायु गुणवत्ता में गिरावट के बीच GRAP 4 के तहत कड़े प्रतिबंध फिर से लागू

भारतBihar: दही-चूड़ा-दही भोज के बहाने बिहार में नए सियासी समीकरण के संकेत, रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस का हो सकता है राजद से समझौता

भारतMaha Kumbh 2025: महाकुंभ क्षेत्र में बसाया स्वच्छ सुजल गांव, अब प्रधानमंत्री पुरस्कार से होंगे सम्मानित!

भारतBihar: राजद के पोस्टरों से गायब हुए लालू-राबड़ी, तेजस्वी बने सर्वेसर्वा, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार गरम