Maharashtra Cabinet Expansion: 15 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार?, पंकजा मुंडे, नितेश राणे से लेकर आशीष शेलार, बीजेपी के संभावित मंत्रियों की सूची?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 14, 2024 11:18 AM2024-12-14T11:18:45+5:302024-12-14T11:19:55+5:30

Maharashtra Cabinet Expansion: महागठबंधन कैबिनेट में बीजेपी से 21, शिवसेना से 12 और एनसीपी से 10 मंत्री होंगे। 

Maharashtra Cabinet Expansion live 15 dec Pankaja Munde, Nitesh Rane, Madhuri Misal Ashish Shelar, Gopichand Padalkar List possible ministers of BJP | Maharashtra Cabinet Expansion: 15 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार?, पंकजा मुंडे, नितेश राणे से लेकर आशीष शेलार, बीजेपी के संभावित मंत्रियों की सूची?

file photo

Highlightsसंभावित मंत्रियों को फोन देवेन्द्र फडणवीस करेंगे। इस बीच बीजेपी कैबिनेट मंत्री लिस्ट सामने आ गई है।राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Maharashtra Cabinet Expansion: भारतीय जनता पार्टी (bjp) नीत महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 दिसंबर को होगा और नए मंत्री नागपुर में आयोजित एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। 1991 के बाद पहली बार मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह (Maharashtra Cabinet Expansion) नागपुर में होगा। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। महागठबंधन कैबिनेट में बीजेपी से 21, शिवसेना से 12 और एनसीपी से 10 मंत्री होंगे। संभावित मंत्रियों को फोन देवेन्द्र फडणवीस करेंगे। इस बीच बीजेपी कैबिनेट मंत्री लिस्ट सामने आ गई है।

Maharashtra Cabinet Expansion: बीजेपी के संभावित मंत्रियों की सूची-

कोंकण- 

1. रवीन्द्र चव्हाण 

2. नितेश राणे 

मुंबई

 1. मंगल प्रभात लोढ़ा

2. आशीष शेलार

3. अतुल भातखलकर

पश्चिमी महाराष्ट्र

1. शिवेंद्रसिम्हराजे भोसले

2. गोपीचंद पडलकर

3.माधुरी मिसाल

4. राधाकृष्ण विखे पाटिल

विदर्भ

1. चन्द्रशेखर बावनकुले

 2. संजय कुटे

उत्तर महाराष्ट्र

1. गिरीश महाजन

2. जयकुमार रावल

मराठवाड़ा

1. पंकजा मुंडे

2. अतुल सावे।

भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का कैबिनेट विस्तार रविवार को किया जाएगा। बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। राज्य विधानमंडल का सप्ताह भर चलने वाला शीतकालीन सत्र सोमवार को नागपुर में शपथ ग्रहण के बाद होगा।

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मतभेदों पर चर्चा करने और उन्हें सुलझाने के लिए शिवसेना अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार देर रात मुंबई में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस से उनके सागर स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात की। विभागों और उम्मीदवारों के नामों को लेकर चर्चा की गई।

Web Title: Maharashtra Cabinet Expansion live 15 dec Pankaja Munde, Nitesh Rane, Madhuri Misal Ashish Shelar, Gopichand Padalkar List possible ministers of BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे