Maharashtra cabinet expansion: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 25 सीट खाली, फड़नवीस ने कहा- जल्द विस्तार होगा!, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2023 06:06 PM2023-06-05T18:06:37+5:302023-06-05T18:14:27+5:30

Maharashtra cabinet expansion: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक में इस बारे में चर्चा हुई है।

Maharashtra cabinet expansion 25 seats vacant Devendra Fadnavis said expansion will happen soon Shiv Sena and BJP led Eknath Shinde contest all elections together | Maharashtra cabinet expansion: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 25 सीट खाली, फड़नवीस ने कहा- जल्द विस्तार होगा!, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी

पिछले साल जून में शिवसेना (शिंदे गुट)-भाजपा सरकार बनने के बाद नौ अगस्त को 18 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

Highlightsमहाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा।मुख्यमंत्री शिंदे तय करेंगे कि यह कब होगा।पिछले साल जून में शिवसेना (शिंदे गुट)-भाजपा सरकार बनने के बाद नौ अगस्त को 18 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

Maharashtra cabinet expansion:महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेन्द्र फड़नवीस ने सोमवार को कहा कि राज्य में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तय करेंगे कि यह कब होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भाजपा सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी।

फड़नवीस ने कहा कि दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ रविवार को हुई बैठक में इस बारे में चर्चा हुई है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे तय करेंगे कि यह कब होगा।”

पिछले साल जून में शिवसेना (शिंदे गुट)-भाजपा सरकार बनने के बाद नौ अगस्त को 18 मंत्रियों ने शपथ ली थी, जबकि नियमों के अनुसार राज्य में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 43 हो सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को कहा कि शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भविष्य में नगर निकाय चुनाव समेत सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी।

शिंदे की पार्टी शिवसेना महाराष्ट्र में भाजपा की सत्ता साझेदार है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह भी बताया कि उन्होंने और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शिंदे ने शाह से हुई मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बैठक के दौरान यह तय हुआ कि शिवसेना और भाजपा (लोकसभा, विधानसभा और नगर निकाय समेत) सभी चुनाव मिलकर लड़ेंगी। हम चुनाव लड़ेंगे और बहुमत से जीत हासिल करेंगे।’’

शिंदे और फड़नवीस रविवार शाम दिल्ली गए थे, जहां उनकी शाह से मुलाकात हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाह से मुलाकात के दौरान कृषि और सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राज्य में लंबित कई परियोजनाओं पर अब काम शुरू हो चुका है और वे पूरी होने वाली हैं। शिंदे ने ट्वीट में कहा, ‘‘हमें विभिन्न परियोजनाओं के लिए हमेशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मार्गदर्शन मिला है। हमने सहकारिता क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए शाह से मुलाकात की।’’

Web Title: Maharashtra cabinet expansion 25 seats vacant Devendra Fadnavis said expansion will happen soon Shiv Sena and BJP led Eknath Shinde contest all elections together

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे