महाराष्ट्रः लातूर जिले में बस-कार की भयंकर टक्कर, 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत, दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 4, 2022 03:11 PM2022-10-04T15:11:52+5:302022-10-04T15:16:47+5:30

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि उनकी कार पलट गई। घायलों को लातूर के एक अस्पताल ले जाया गया जहां 5 की मौत हो गई..

Maharashtra Bus-car collision in Latur district 5 people including 2 women died | महाराष्ट्रः लातूर जिले में बस-कार की भयंकर टक्कर, 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत, दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

महाराष्ट्रः लातूर जिले में बस-कार की भयंकर टक्कर, 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत, दर्शन कर लौट रहे थे यात्री

Highlightsकार में दो महिलाओं समेत छह लोग सवार थे।सभी तुलजापुर में एक मंदिर में दर्शन करके नांदेड़ लौट रहे थे।

मुंबईः महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक कार के राज्य परिवहन की बस से टकराने के बाद दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हैबतपुर गांव में उदगीर-नालेगांव मार्ग पर हुआ।

कार में दो महिलाओं समेत छह लोग सवार थे। वे तुलजापुर में एक मंदिर में दर्शन करके नांदेड़ लौट रहे थे, जब रास्ते में उनकी कार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि उनकी कार पलट गई।

जानकारी के मुताबिक, घायलों को लातूर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘ हम जांच कर रहे हैं और मामला दर्ज किया गया है।’’ 

Web Title: Maharashtra Bus-car collision in Latur district 5 people including 2 women died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे