महाराष्ट्रः बालासाहेब थोराट बने कांग्रेस विधिमंडल के नेता, विखे के इस्तीफे से खाली हुआ था पद
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 14, 2019 01:56 PM2019-06-14T13:56:02+5:302019-06-14T13:56:02+5:30
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट को विधानसभा में कांग्रेस विधिमंडल का नेता चुना गया है। यह पद राधाकृष्ण विखे पाटिल के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गया था।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट को विधानसभा में कांग्रेस विधिमंडल का नेता चुना गया है। वह विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे। यह पद राधाकृष्ण विखे पाटिल के इस्तीफा देने के बाद खाली हो गया था। यह घटनाक्रम इन खबरों के दरम्यान हुआ कि राधाकृष्ण विखे पाटिल कुछ कांग्रेस विधायकों के संग भाजपा में शामिल हो सकते हैं और उन्हें देवेंद्र फड़णवीस की सरकार में शामिल किया जाएगा।
Maharashtra: Senior Congress leader Balasaheb Thorat appointed as Congress Legislature Party (CLP) leader of Maharashtra assembly after resignation of Radhakrishna Vikhe Patil from the post and the party. pic.twitter.com/Ny6md6cRBg
— ANI (@ANI) June 14, 2019
राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो गए थे। वह अहमदनगर लोकसभा सीट से 2.81 लाख वोटों से जीते हैं।
राधाकृष्ण विखे पाटिल ने अपने बेटे के भाजपा में शामिल होने के बाद मार्च में विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेता ने विधायक के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे को उनके दफ्तर में अपना इस्तीफा सौंपा।
समाचार एजेंसी पीटाई भाषा और एएनआई से इनपुट्स लेकर