महाराष्ट्र में 94 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से छुट्टी मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने कुछ इस अंदाज में किया विदा

By रामदीप मिश्रा | Published: May 15, 2020 08:49 AM2020-05-15T08:49:58+5:302020-05-15T08:51:41+5:30

महाराष्ट्र में गुरुवार को 1602 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 27,524 हो गई। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से 44 मरीजों की मौत भी हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,019 तक पहुंच गई।

Maharashtra: 94 year old woman beats Corona in sangli district | महाराष्ट्र में 94 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात, अस्पताल से छुट्टी मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों ने कुछ इस अंदाज में किया विदा

कोरोना से ठीक हुई 94 साल की बुजुर्ग महिला। (फोटोः एएनआई)

Highlightsसांगली जिले में एक 94 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस को मात दी है। मिरज कोविड-19 अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सेड ने तालियां बजाकर 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला को विदा किया।

मुंबईः जहां महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों का बढ़ना लगातार जारी है और मरने वालों की संख्या एक हजार के पार चली गई है, वहीं, प्रदेश के सांगली जिले में एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी खुशी मनाने से अपने आपको रोक नहीं पाए हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सांगली जिले में एक 94 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस को मात दी है। मिरज कोविड-19 अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सेड ने तालियां बजाकर 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला को विदा किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की खुशी देखते ही बन रही थी।

बुजुर्ग महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद बीते दिन गुरुवार को महिला को छुट्टी दे दी गई गई। बुजुर्ग महिला को अस्पताल से बाहर व्हील चेयर के जरिए लाया गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंपा गया।  



आपको बता दें, महाराष्ट्र में गुरुवार को 1602 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 27,524 हो गई। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से 44 मरीजों की मौत भी हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,019 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि राज्य में 1,602 नए मामले सामने आए जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले बुधवार को सर्वाधिक 1495 मामले सामने आए थे। 512 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक 6,059 लोग ठीक हो चुके हैं। 

राज्य में अब भी 20,441 लोग इससे संक्रमित हैं। मृतकों में 25 लोग मुंबई के थे। मुंबई में अब तक इस रोग के कारण 621 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में अब तक कोरोना वायरस के 16,738 मामले सामने आ चुके हैं। पुणे भी कोरोना वायरस का एक अहम केंद्र बना हुआ है जहां अब तक 2,977 मामले सामने आ चुके हैं और 166 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Web Title: Maharashtra: 94 year old woman beats Corona in sangli district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे