महाराणा प्रताप की पुण्यतिथिः जदयू ने भगवा झंडा से पटना को पाटा, सीएम नीतीश ने जमकर सराहा

By एस पी सिन्हा | Published: January 23, 2023 07:07 PM2023-01-23T19:07:57+5:302023-01-23T19:09:42+5:30

स्वाभिमान दिवस का आयोजन जदयू के वरिष्ठ नेता व विधान पार्षद संजय सिंह के द्वारा कराया गया था। पूरे पटना शहर को पोस्टर और बैनर से पाट दिया गया था।

Maharana Pratap anniversary ​​JDU bridged Patna saffron flag CM Nitish kumar praised bihar bjp rjd | महाराणा प्रताप की पुण्यतिथिः जदयू ने भगवा झंडा से पटना को पाटा, सीएम नीतीश ने जमकर सराहा

स्वाभिमान दिवस समारोह के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश दिखे।

Highlightsमहाराणा प्रताप का ’गेरुआ झंडा’ लगभग पटना के सभी खंभों पर लगा दिए गए थे। जदयू की भगवा पार्टी से नाराजगी के बावजूद कार्यक्रम स्थल भगवामय हो गया था।स्वाभिमान दिवस समारोह के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश दिखे।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के मौके पर बड़ी रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे पटना शहर को पोस्टर और बैनर से पाट दिया गया था।

 

जदयू का झंडा और महाराणा प्रताप का ’गेरुआ झंडा’ लगभग पटना के सभी खंभों पर लगा दिए गए थे। जदयू की भगवा पार्टी से नाराजगी के बावजूद कार्यक्रम स्थल भगवामय हो गया था। कार्यक्रम स्थल को महाराणा प्रताप के किले का रूप दिया गया था। स्वाभिमान दिवस का आयोजन जदयू के वरिष्ठ नेता व विधान पार्षद संजय सिंह के द्वारा कराया गया था।

इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करने पहुंचे थे। स्वाभिमान दिवस समारोह के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी खुश दिखे। उन्होंने इस आयोजन के लिए विधान पार्षद संजय सिंह एवं पूर्व विधायक मनजीत सिंह के साथ पूरे आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस साल 19 जनवरी को महाराणा प्रताप की प्रतिमा का उद्घाटन किया है।

इसके साथ ही नीतीश कुमार ने महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वे समाज के सभा वर्ग को साथ लेकर चलते थे। महिलाओं के प्रति विशेष सम्मान भाव रखते थे। यही वजह है कि अकबर के खिलाफ युद्ध में उन्हें भील जैसी जाति का समर्थन मिला था।

वहीं जब उनके बेटे की सेना ने विरोधियों की सेना के साथ जब कुछ महिलाओं को बंदी बना लिया था तो उन्होंने महिला बंदी को छोड़ने का आदेश दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप के साथ समाज के सभी वर्गों के साथ ही मुस्लिम समाज भी था। उन्हीं के पद्चिन्हों पर चलकर उनकी सरकार समाज के सभी जाति एवं धर्म के लोगों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

महिलाओं तके लिए बिहार में विशेष कार्य किया जा रहा है। यहां की सभी सरकारी नौकरी में 35 फीसदी महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं महिलाओं में शिक्षा का स्तर बढने से समाज मे कई तरह के सुधारात्मक परिणाम दिख रहें हैं।

नीतीश कुमार ने समाज के सभी वर्गों के एकजुट और आपसी भाईचारा के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कई लोग सिर्फ लड़ाने का काम करते हैं पर उन्हें लड़ने की जगह एकजुट होकर समाज से सभी वर्गों को आगे बढ़ाना है।

Web Title: Maharana Pratap anniversary ​​JDU bridged Patna saffron flag CM Nitish kumar praised bihar bjp rjd

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे