अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत गिरी के निधन पर पीएम मोदी, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 20, 2021 08:08 PM2021-09-20T20:08:47+5:302021-09-20T22:33:10+5:30

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को यहां स्थित अपने बाघंबरी गद्दी मठ में मृत मिले।

Mahant Narendra Giri Akhada Parishad head found dead suicide note recovered pm modi cm yogi | अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत गिरी के निधन पर पीएम मोदी, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है।

Highlightsमठ के बाहर जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं।नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि महंत की मृत्यु फांसी लगने से हुई है।गिरि निरंजनी अखाड़े के सचिव भी थे।

प्रयागराजः अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि सोमवार को मृत पाए गए। गिरी का शव उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के बाघंबरी मठ में मिला था। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

प्रयागराज के आईजी केपी सिंह ने कहा, "महंत ने एक बहुत विस्तृत सुसाइड नोट लिखा है जहां उन्होंने अपना सामान भी सूचीबद्ध किया है जो संबंधित लोगों को देना है..." गिरि को इस साल अप्रैल में कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री नरेंद्र गिरि जी का देहावसान अत्यंत दुखद है। आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने संत समाज की अनेक धाराओं को एक साथ जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। प्रभु उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति!!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी का ब्रह्मलीन होना आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य संत महंत नरेंद्र गिरी जी महाराज के देवलोकगमन की दुःखद सूचना मिली। सनातन धर्म के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य स्वामीजी द्वारा समाज के कल्याण में दिए योगदान को सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए कहा, "अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पूज्य नरेंद्र गिरि जी का निधन, अपूरणीय क्षति! ईश्वर पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।" 

Web Title: Mahant Narendra Giri Akhada Parishad head found dead suicide note recovered pm modi cm yogi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे