बिहारः महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मचा घमासान थमा, 22 मार्च को किया जाएगा सीटों का ऐलान

By रामदीप मिश्रा | Published: March 20, 2019 01:14 PM2019-03-20T13:14:35+5:302019-03-20T13:14:35+5:30

शरद यादव ने कहा है कि 22 मार्च को बिहार की राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन की सीट बंटवारे का ऐलान किया जाएगा। बता दें, बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।

Mahagathbandhan will announce lok sabha seats on 22nd March in Patna | बिहारः महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर मचा घमासान थमा, 22 मार्च को किया जाएगा सीटों का ऐलान

फाइल फोटो।

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच लोकसभा सीट बंटवारे को लेकर काफी समय से बड़ा पेंच फंसा हुआ था, जोकि अब सुलझ गया है और सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय हो गया है। लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के प्रमुख शरद यादव ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि शुक्रवार (22 मार्च) को शीट बंटवारे का ऐलान किया जाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शरद यादव ने कहा है कि 22 मार्च को बिहार की राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन की सीट बंटवारे का ऐलान किया जाएगा। बता दें, बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं।

बाताया जा रहा है कि सूबे की 40 सीटों में से 20 पर आरजेडी चुनाव लड़ेगी। वहीं, 9 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। इसके अलावा बाकी बची हुई 11 सीटों में से आरएलएसपी 4, वीआईपी 3, हम को 2, एलजेडी एक और एक सीट सीपीआई एमएल के खाते में जा सकती है। 



इससे ठीक एक हफ्ते पहले बिहार में महागठबंधन की पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे का फार्मूला 'लगभग तय' हो गया था। राजद और कांग्रेस नेताओं की दिल्ली में करीब आठ घंटे की मैराथन बैठक हुई थी, जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर हफ्तों से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने पर चर्चा हुई थी।

गौरतलब है कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं जिनमें से बीजेपी ने पिछले लोकसभा चुनाव में 22 सीटें जीती थीं। लोजपा को 6 सीटें मिली थीं, वहीं राजद को मात्र 4 सीटें मिली थीं। जदयू ने 2 सीटें और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थीं।

Web Title: Mahagathbandhan will announce lok sabha seats on 22nd March in Patna