'मुझसे दूर रहें, मैंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया', वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को पुलिस पहना रही ऐसे पोस्टर

By अभिषेक पारीक | Published: June 10, 2021 01:48 PM2021-06-10T13:48:24+5:302021-06-10T14:06:56+5:30

बुंदेलखंड के कई इलाकों में वैक्सीन लगवाने को लेकर लोग डरे हुए हैं। कई तरह की भ्रांतियां उन्हें वैक्सीन लगवाने से रोक रही हैं। हालांकि उनकी भ्रांतियों को दूर करने की स्थानीय प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है।

madhyapradesh police put pamphlet on the body of non vaccinated people for vaccine awareness | 'मुझसे दूर रहें, मैंने कोरोना का टीका नहीं लगवाया', वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को पुलिस पहना रही ऐसे पोस्टर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपुलिस वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को तिरंगा लगा विशेष निशान लगाकर सम्मान कर रही है। वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को खतरे के निशान वाला पोस्टर गले में पहना रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने की कोशिश की जा रही है। 

देश में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। हालांकि कई लोगों में वैक्सीन के प्रति भय भी है। बुंदेलखंड के कई इलाकों में वैक्सीन लगवाने को लेकर लोग डरे हुए हैं। कई तरह की भ्रांतियां उन्हें वैक्सीन लगवाने से रोक रही हैं। हालांकि उनकी भ्रांतियों को दूर करने की स्थानीय प्रशासन लगातार कोशिश कर रहा है और कई अभियानों के जरिये कोशिश की जा रही है। ऐसा ही अभियान निवाड़ी जिले की पुलिस भी चला रही है। 

निवाड़ी पुलिस वैक्सीन लगवाने वाले लोगों का तिरंगा लगा विशेष निशान लगाकर सम्मान कर रही है। वहीं वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को सचेत करने के लिए खतरे के निशान वाला पोस्टर गले में पहना रही है। 

दोनों खुराक लेने की दिलाई जा रही शपथ 

पुलिस की ओर से वैक्सीन लगवाने वालों को तिरंगा बैज लगाया जा रहा है। जिसमें लिखा है कि मैं सच्चा देशभक्त हूं क्योंकि मैंने कोरोना का टीका लगवा लिया है। वहीं जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है उनके गले में खतरे निशान वाला पोस्टर लटकाया जा रहा है। जिस पर लिखा है कि मुझसे दूर रहें मैंने अभी कोरोना का टीका नहीं लगवाया है। वैक्सीन नहीं लगवाने वालों को टीके की दोनों खुराक लेने की शपथ भी दिलाई जा रही है। 

वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास

निवाड़ी एसडीओपी संतोष पटेल के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर जिले में कमजोर हुई है। बावजूद इसके तीसरी लहर का अंदेशा बना हुआ है। इसलिए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित  करने की कोशिश की जा रही है। यह अभियान उसी कोशिश का हिस्सा है। 

8 लाख से ज्यादा कुल मामले

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन के कुल मामले 7.86 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। इनमें से 7.71 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और अब सिर्फ 7 हजार सक्रिय सदस्य बने हैं। वहीं राज्य में 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

Web Title: madhyapradesh police put pamphlet on the body of non vaccinated people for vaccine awareness

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे