भोपाल: डीएसपी की गोली मारकर हत्या, आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2019 07:24 AM2019-05-02T07:24:20+5:302019-05-02T07:25:49+5:30

पुलिस सूत्रों के अनुसार किसी महिला से अवैध संबंधों के कारण पुलिस अधिकारी पर उसके परिचित व्यक्ति ने गोली चलाई।

Madhya Pradesh: Police officer shot dead by unknown assailants in Bhopal's Awadhpuri area | भोपाल: डीएसपी की गोली मारकर हत्या, आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह गिरफ्तार

डीएसपी को उनके परिचित ने ही गोली मारी है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र में डीएसपी गोरेलाल अहिरवार को उनके एक परिचित व्यक्ति ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद ने बताया कि गोरेलाल अहिरवार की उसके एक परिचित ने उनके अवधपुरी स्थित निवास पर गोली मार दी। इस मामले में भोपाल पुलिस ने हिमांशु प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।



 

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि गोरेलाल को छाती पर गोली लगी उसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार किसी महिला से अवैध संबंधों के कारण पुलिस अधीकारी पर उसके परिचित व्यक्ति ने गोली चलाई।

Web Title: Madhya Pradesh: Police officer shot dead by unknown assailants in Bhopal's Awadhpuri area

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे