मध्य प्रदेश के तीन शहरों में पारा पहुंचा 8 डिग्री सेल्सियस, जानिए अन्य शहर का हाल

By शिवअनुराग पटैरया | Published: November 30, 2020 08:33 PM2020-11-30T20:33:10+5:302020-11-30T20:35:02+5:30

भोपाल में 12.6, राजगढ़ में 12.2, छिंदवाड़ा में 12.6, दमोह में 10.8, जबलपुर में 11.7, खजुराहो में 9, उमरिया में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

Madhya Pradesh Mercury reaches 8 degrees Celsius three cities condition weather cold | मध्य प्रदेश के तीन शहरों में पारा पहुंचा 8 डिग्री सेल्सियस, जानिए अन्य शहर का हाल

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस मंडला. (file photo)

Highlightsदिन की तुलना में रातें ज्यादा ठंडी हो रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा.

भोपालःमध्य प्रदेश में सर्दियां अपना असर दिखाने लगी है. लोग अब दिन के वक्त भी गरम कपड़े पहनकर निकलने लगे हैं. दिन की तुलना में रातें ज्यादा ठंडी हो रही है.

 

राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस मंडला, नौगांव और ग्वालियर में दर्ज किया गया. राजधानी भोपाल में 12.6, राजगढ़ में 12.2, छिंदवाड़ा में 12.6, दमोह में 10.8, जबलपुर में 11.7, खजुराहो में 9, उमरिया में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

न्यूनतम तापमान उज्जैन संभाग के जिलों में काफी बढ़ तथा शेष संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. न्यूनतम तापमान होशंगाबाद, उज्जैन एवं इंदौर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस मंडला, नौगांव एवं ग्वालियर में दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा.

जम्मू-कश्मीर: घाटी में पारा जमाव बिंदु से नीचे पहुंचा

कश्मीर घाटी में विभिन्न स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

 जबकि अनंतनाग जिले के मशहूर पर्यटन स्थल पहलगाम का तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। केंद्रशासित प्रदेश में गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने जम्मू-कश्मीर में चार दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

Web Title: Madhya Pradesh Mercury reaches 8 degrees Celsius three cities condition weather cold

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे