मध्य प्रदेशः दुर्गा मां पंडाल में खेल रही थी बच्ची, ग्वालियर में तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, 30 वर्षीय आटो चालक के खिलाफ मामला, तलाश में जुटी पुलिस
By भाषा | Published: October 24, 2020 07:28 PM2020-10-24T19:28:50+5:302020-10-24T19:28:50+5:30
तीन वर्षीय एक बालिका अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी उस के पड़ोस में रहने वाला वसीम खान उसे ऑटो रिक्शा में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया।
ग्वालियरः पुलिस ने तीन वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार के आरोप में 30 वर्षीय एक आटो रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने शनिवार को बताया, “घटना शुक्रवार रात की ग्वालियर थाने के सेवानगर इलाके की है। इलाके में नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा मां का पंडाल लगा है। शुक्रवार रात को तीन वर्षीय एक बालिका अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी। तभी उस के पड़ोस में रहने वाला वसीम खान उसे ऑटो रिक्शा में घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया।”
उन्होंने बताया कि इसके बाद वसीम खान ने पंडाल के पास ही ऑटो रिक्शा में बालिका के साथ बलात्कार किया और उसे वहां छोड़कर फरार हो गया। सिकरवार के मुताबिक बालिका घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को अस्पताल भेजा गया।
सीएसपी ने बताया कि मेडिकल जांच में बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल बालिका की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि पुलिस वसीम खान के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। वसीम पर पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं।
सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिलाओं को छुड़ाया गया
मुंबई अपराध शाखा ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुछ समय के लिए फिल्म अभिनेता के तौर पर काम कर चुके एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के साथ ही टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिका निभा चुकी तीन महिलाओं को छुड़ाया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।
अधिकारी ने बताया कि इस गुप्त सूचना के आधार पर कार्य करते हुए कि रैकेट में अभिनय के क्षेत्र में संघर्षरत एवं बेली डांसर शामिल हैं, अपराध शाखा की इकाई 12 ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा और 10.50 लाख रुपये में एक सौदा किया।
उन्होंने बताया कि बाद में वरिष्ठ निरीक्षक महेश तावडे के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को गोरेगांव स्थित एक पांच सितारा होटल पर छापा मारा और ये गिरफ्तारियां की। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता और अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया और वनराई पुलिस थाने की ओर से आगे की जांच की जा रही है।