'दिखावे का फायदा नहीं, बाढ़ प्रबंधन के आंकड़ें दें', मध्यप्रदेश में बाढ़ को लेकर कमलनाथ का शिवराज सरकार पर हमला

By अभिषेक पारीक | Published: August 7, 2021 01:12 PM2021-08-07T13:12:43+5:302021-08-07T13:20:30+5:30

कमलनाथ ने शिवराज सरकार से कहा कि दिखावे का कोई फायदा नहीं है। साथ ही उन्होंने सरकार पर लोगों को उचित समय पर सतर्क नहीं करने का भी आरोप लगाया। 

Madhya Pradesh flood: former cm and congress leader kamal nath attack on shivraj sarkar | 'दिखावे का फायदा नहीं, बाढ़ प्रबंधन के आंकड़ें दें', मध्यप्रदेश में बाढ़ को लेकर कमलनाथ का शिवराज सरकार पर हमला

कमलनाथ। (फाइल फोटो)

Highlightsमध्यप्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के बिगड़ते हालातों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार से बाढ़ प्रबंधन के समय और आंकड़ों का विवरण देने की मांग की है। कमलनाथ ने कहा कि दिखावे का कोई फायदा नहीं है। साथ ही समय पर सतर्क नहीं करने का आरोप लगाया। 

मध्यप्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ के बिगड़ते हालातों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि बाढ़ प्रबंधन के समय और आंकड़ों का विवरण देने की मांग की है। 

कमलनाथ ने शिवराज सरकार से कहा कि दिखावे का कोई फायदा नहीं है। साथ ही उन्होंने सरकार पर लोगों को उचित समय पर सतर्क नहीं करने का भी आरोप लगाया। 

कमलनाथ ने कहा, 'मै सीएम से सामने आने और बाढ़ प्रबंधन के समय और आंकड़ों के विवरण प्रदान करने का आग्रह करता हूं। उन्हें परवाह नहीं है। मौसम विभाग जल्द बारिश के बारे में विवरण की घोषणा करता है। सरकार को सभी को सतर्क करना चाहिए।'

17 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट 

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित 17 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोक नगर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर, सिवनी, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

एनडीआरएफ की टीम और सेना की टुकड़ी भेजी

चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की थी और अशोक नगर जिले में बाढ़ के कारण फंसे करीब 50 लोगों को बचाने की अपील की थी। जिसके बाद केंद्र ने एनडीआरएफ की दो टीमों और सेना की टुकड़ी को प्रभावित इलाके में भेजा गया था। 

Web Title: Madhya Pradesh flood: former cm and congress leader kamal nath attack on shivraj sarkar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे