मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, दूसरी जांच में पाए गए पॉजिटिव

By भाषा | Published: August 10, 2020 05:13 AM2020-08-10T05:13:46+5:302020-08-10T05:13:46+5:30

विश्वास सारंग से पहले मुख्यमंत्री चौहान के अलावा मंत्रिपरिषद के तीन अन्य मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, रामखेलावन पटेल और तुलसीराम सिलावट भी संक्रमित पाए गए थे।

Madhya Pradesh education minister Vishwas Sarang test Covid-19 positive | मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, दूसरी जांच में पाए गए पॉजिटिव

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। (फोटो सोर्स- विश्वास सारंग ट्विटर)

Highlightsमध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।इसकी जानकारी विश्वास सारंग ने रविवार को खुद ट्वीट कर दी है।

भोपाल। मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को खुद ट्वीट कर दी है। सारंग ने ट्वीट किया, ‘‘आज कोविड-19 की दूसरी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पहली जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन मैं उसी समय से घर पर पृथक-वास में हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप सबसे अनुरोध है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, आप सभी कोविड-19 की जांच करा लें। इसी बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘विश्वास सारंग के अस्वस्थ होने की सूचना मिली है। ईश्वर आपको शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें। मेरी यही प्रार्थना है।’’

चौहान के ट्वीट के बाद सारंग ने ट्वीट किया, ‘‘आपकी शुभकामनाऐं मुझे संबल प्रदान करेंगी। जल्द स्वस्थ होकर आपके नेतृत्व में प्रदेश के विकास में सहभागी बनूंगा। शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री चौहान के अलावा मंत्रिपरिषद के तीन अन्य मंत्री-सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी संक्रमित पाए गए थे। मुख्यमंत्री चौहान सहित उनके मंत्रिपरिषद के पांच सदस्य अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

Web Title: Madhya Pradesh education minister Vishwas Sarang test Covid-19 positive

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे