MP: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज को कल मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

By शिवअनुराग पटैरया | Published: August 2, 2020 05:49 PM2020-08-02T17:49:35+5:302020-08-02T17:49:35+5:30

शिवराज सिंह चौहान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें राजधानी भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj may get discharged from hospital tomorrow | MP: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज को कल मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

Highlightsरविवार सुबह शिवराज सिंह चौहान का सैंपल आरटी-पीसीआर लिया गया है।इसकी निगेटिव आने पर वह कल सुबह से बाहर आ जाएंगे।

भोपाल: कोरोना का इलाज कराने अस्पताल  में भर्ती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की कल अस्पताल से छुट्‌टी हो सकती है। उन्होंने आज रविवार को कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल दिया है।

इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट करके दी है। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो सोमवार को रक्षाबंधन के दिन वे घर लौट आएंगे। चौहान  की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें राजधानी के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल  भर्ती होने के बाद भी वह लगातार सक्रिय रहते हुए से ही वीडियो कनफ़्रेसिंग के ज़रिए काम करते रहे। इस दौरान कोरोना की समीक्षा से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों और मंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए हैं।

रविवार सुबह उनका सैंपल आरटी-पीसीआर लिया गया है। इसकी निगेटिव आने पर वह कल सुबह से बाहर आ जाएंगे।

मध्य प्रदेश में पुलिस  को छुट्‌टी पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर भी रोक

बता दें कि मध्य प्रदेश में पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने विभाग में छुट्‌टी पर रोक लगा दी है। पुलिसकर्मी को बहुत आवश्यक होने पर पारिवारिक और बीमार होने पर भी छुट्टी मिल पाएगी। इस दौरान भी मुख्यालय छोड़ने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के  आदेश  में पुलिस  को कोरोना की गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया। इस कारण प्रदेश में 255 पुलिसकर्मी और अधिकारी संक्रमित हो चुकी हैं, जबकि इसके चार गुना से ज्यादा क्वारैंटाइन किए जा चुके हैं। 

आदेश के अनुसार  पुलिसकर्मीके  मुख्यालय छोड़कर जाने वाली छुटि्टयों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई  गई  है।  आदेश के अनुसार आईजी की अनुमति के बिना अवकाश नहीं दिया जाएगा।

छुट्‌टी भी बहुत जरूरी होने पर सिर्फ पारिवारिक और बीमारी कारण से दी जाएगी। इसके बाद भी मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

Web Title: Madhya Pradesh Chief Minister Shivraj may get discharged from hospital tomorrow

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे