मध्य प्रदेश उपचुनावः कमल खिला, भाजपा ने 14 सीट पर जीत दर्ज की, 5 पर बढ़त, कांग्रेस को तीन पर जीत नसीब

By शिवअनुराग पटैरया | Published: November 11, 2020 12:30 AM2020-11-11T00:30:14+5:302020-11-11T00:32:00+5:30

मतगणना में शिवराज सरकार के तीन मंत्री इमरती देवी, एंदल सिंह कंसाना और गिरराज ड़ंडोतिया  पराजय  की कगार  पर  है. राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य के 19 जिला मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे मतगणना प्रारंभ हुई.

Madhya pradesh by election 2020 bjp congress cm shivraj singh kamalnath | मध्य प्रदेश उपचुनावः कमल खिला, भाजपा ने 14 सीट पर जीत दर्ज की, 5 पर बढ़त, कांग्रेस को तीन पर जीत नसीब

भाजपा ने 14  सीटों पर और कांग्रेस ने3 सीट पर जीत दर्ज करा ली थी.  इसके साथ ही  भाजपा ने 5  सीटों पर और कांग्रेस ने 6  सीटों पर बढ़त बना ली थी.

Highlightsवहीं कांग्रेस ने 3 सीटों पर जीत दर्ज करवा कर 6 सीटों  पर बढ़त  बना ली  थी.उपचुनाव में रात्रि बजे तक भाजपा 14 सीटों पर जीत दर्ज करा चुकी थी, वहीं 5 सीटों पर उसकी बढ़त बनी हुई थी.

भोपालःमध्य प्रदेश विधानसभा के उपचनाव में मध्य प्रदेश में कमल खिल गया है। राज्य में 28  क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में रात्रि बजे तक भाजपा 14 सीटों पर जीत दर्ज करा चुकी थी, वहीं 5 सीटों पर उसकी बढ़त बनी हुई थी.

वहीं कांग्रेस ने   3 सीटो  पर जीत  दर्ज  करवा  कर,  6 सीटों  पर बढ़त  बना ली  थी. मतगणना में शिवराज सरकार के तीन मंत्री इमरती देवी, एंदल सिंह कंसाना और गिरराज ड़ंडोतिया  पराजय  की कगार  पर  है. राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्रों के लिए राज्य के 19 जिला मुख्यालयों पर सुबह 8 बजे मतगणना प्रारंभ हुई.

मतगणना के शुरूआती दौर में ही भाजपा ने कांग्रेस पर बढ़त हासिल कर ली. दोपहर होते होते यह स्पष्ट हो गया कि भाजपा ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है .रात्रि 9  बजे तक भाजपा ने 14  सीटों पर और कांग्रेस ने3 सीट पर जीत दर्ज करा ली थी.  इसके साथ ही  भाजपा ने 5  सीटों पर और कांग्रेस ने 6  सीटों पर बढ़त बना ली थी.

उपचुनाव के परिणामों में बढ़त हासिल होते प्रदेश भाजपा कार्यालय में जलसा-जुलूस प्रारंभ हो गया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ्रप्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा  समेत भोपाल में उपलब्ध भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने प्रदेश भाजपा के द्वारा मनाए जा रहे विजय उत्सव में शामिल हुए.

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि यह शालीनता की जीत है. राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित भाजपा प्रत्याशियों को चुना. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भाजपा को निर्णायक बढ़त मिलने के बाद, दोपहर डेढ़ बजे, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से अपने निवास चले गए. इस मौके पर कमलनाथ ने संवाददाताओं से कहा कि जनादेश स्वीकार है. हमने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा. जनता ने जो फैसला दिया, वह हम स्वीकार करते हैं.

विधानसबा जीते/आगे

सुमावली अजब सिंह कुशवाह, कांग्रेस
मुरैना राकेश   मावई , कांग्रेस 
दिमनी रवीन्द्र सिंह तोमर, कांग्रेस
अम्बाह कमलेश जाटव, भाजपा
मेहगांव ओपीएस भदौरिया, भाजपा
गोहद मेवाराम जाटव, कांग्रेस
ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा
ग्वालियर पूर्व  सतीश सिकरवार , कांग्रेस 
डबरा सुरेश राजे, कांग्रेस
भांडेर रक्षा राम सिरोनिया, भाजपा
करैरा प्रागीलाल जाटव, कांग्रेस
पोहरी सुरेश धाकड, भाजपा
बमोरी महेंद्र सिंह सिसोदिया, भाजपा
अशोक नगर जजपाल सिंह जज्जी, भाजपा
मुंगावली ब्रजेन्द्र सिंह यादव, भाजपा
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत, भाजपा
बड़ा मलहरा प्रद्युम्न सिंह लोधी, भाजपा
अनुपपूर बिसाहूलाल सिंह, भाजपा
सांची प्रभुराम चौधरी, भाजपा
ब्यावरा रामचंद्र दांगी, कांग्रेस
आगर विपिन वानखेड़े, कांग्रेस
हाट पिपल्या मनोज चौधरी, भाजपा
मांधाता नारायण सिंह पटेल, भाजपा
नेपानगर सुमित्रा देवी कास्डेकर, भाजपा
बदनावर राजवर्धन सिंह, भाजपा
सांवेर तुलसीराम सिलावट, भाजपा
सुवासरा हरदीप सिंह डंग, भाजपा
जौरा सूबेदार सिंह रजौधा, भाजपा

दलगत स्थिति

भाजपा 19 
कांग्रेस 09 
कुल 28
एक नजर
जिले 19
सीटें 28
प्रत्याशी 355
मतदाता 63.67%
मतदान वोटिंग 70.27%

Web Title: Madhya pradesh by election 2020 bjp congress cm shivraj singh kamalnath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे