Madhya pradesh by election 2020: कमलनाथ के बाद भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बिगड़े बोल, अश्लील टिप्पणी की

By भाषा | Published: October 20, 2020 01:16 PM2020-10-20T13:16:58+5:302020-10-20T13:16:58+5:30

भाजपा सरकार के मंत्री और आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी के लिये अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।

Madhya pradesh by election 2020 bjp congress Bisahulal Singh cm shivraj singh kamalnath | Madhya pradesh by election 2020: कमलनाथ के बाद भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह के बिगड़े बोल, अश्लील टिप्पणी की

विश्वनाथ ने अपने बयान में साफ किया कि बिसाहूलाल द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं। (file photo)

Highlightsखाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की दूसरी पत्नी को ‘‘रखैल’’ बताया।बिसाहूलाल अनूपपुर सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से उन्होंने वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीता था।अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन रखैल की दी है। वह अपनी पहली पत्नी के बारे में क्यों नहीं बता रहे हैं।

अनूपपुरः मध्य प्रदेश की मंत्री इमरती देवी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा कथित तौर पर ‘आइटम’ कहे जाने पर प्रदेश में मचे राजनीतिक बवाल के बीच प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री और आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह एक वायरल वीडियो में कथित तौर पर कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी के लिये अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करते दिखाई दे रहे हैं।

अनूपपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ उपुचनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने बिसाहूलाल के बयान को अपमानजनक बताया और कहा कि वह बिसाहूलाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। कथित वायरल वीडियो में प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की दूसरी पत्नी को ‘‘रखैल’’ बताया।

बिसाहूलाल अनूपपुर सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से उन्होंने वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीता था। वायरल वीडियों में मंत्री कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘‘ विश्वनाथ सिंह (कांग्रेस उम्मीदवार) अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी क्यों छिपा रहे हैं और नामांकन पत्र में अपनी ‘‘रखैल’’ के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन रखैल की दी है। वह अपनी पहली पत्नी के बारे में क्यों नहीं बता रहे हैं।’’

हालांकि, विश्वनाथ ने अपने बयान में साफ किया कि बिसाहूलाल द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा, ''मेरी शादी 15 साल पहले हुई और मेरी 14 साल की बेटी भी है। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करुंगा। यह भाजपा उम्मीदवार के चरित्र को उजागर करता है।

एक ओर तो वह मौन व्रत का नाटक कर रहे हैं और दूसरी ओर महिलाओं का अपमान करते हैं। लोग सब देख रहे हैं।’’ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि वह बिसाहूलाल से संपर्क करने में असमर्थ हैं क्योंकि वह आंतरिक इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिये उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 

Web Title: Madhya pradesh by election 2020 bjp congress Bisahulal Singh cm shivraj singh kamalnath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे