मध्य प्रदेश: हारे बूथों पर ज्यादा सदस्य बनाएगी भाजपा, संगठन मंत्रियों और बड़े नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

By राजेंद्र पाराशर | Published: June 22, 2019 07:33 PM2019-06-22T19:33:00+5:302019-06-22T19:33:00+5:30

भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई है. इस अभियान में इस बार भाजपा उस वर्ग को टारगेट करेगी जो उसके लिए नए सदस्य कहलाएंगे. इसके चलते नई पीढ़ी याने विद्यार्थियों के अलावा बौद्धिक वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.

Madhya Pradesh: BJP to work more on booth level, ministers and big leaders responsibility will increase | मध्य प्रदेश: हारे बूथों पर ज्यादा सदस्य बनाएगी भाजपा, संगठन मंत्रियों और बड़े नेताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश में भाजपा अब सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा नई पीढ़ी के अलावा समाज के बौद्धिक वर्ग के लोगों को सदस्य बनाने पर जोर देगी. 6 जुलाई से शुरु होने वाले इस अभियान की तैयारियों में प्रदेश संगठन जुट गया है. संगठन ने लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर भाजपा को हार मिली थी, उन बूथों पर अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है.

भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई है. इस अभियान में इस बार भाजपा उस वर्ग को टारगेट करेगी जो उसके लिए नए सदस्य कहलाएंगे. इसके चलते नई पीढ़ी याने विद्यार्थियों के अलावा बौद्धिक वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. बौद्धिक वर्ग में साहित्यकार, कालाकर, पत्रकार, सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारी हैं.

वहीं नई पीढ़ी को भाजपा से जोड़ने के लिए पार्टी ने तय किया है कि कोचिंग संस्थानों, हास्टलों विशेषकर अजा, अजजा वर्ग के हास्टलों में ज्यादा से ज्यादा संपर्क कर युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाया जाए.भाजपा ने शिविर लगाकर सदस्यता अभियान चलाने की तैयारी की है. भाजपा ने तय किया है कि लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर उसे हार का सामना करना पड़ा वहां पर ज्यादा सदस्य बनाए. भाजपा इन बूथों पर 25 नए सदस्य बनाने की लक्ष्य तय करेगी. इन बूथों की जिम्मेदारी भी भाजपा द्वारा संगठन मंत्रियों के अलावा वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी जाएगी. इसके अलावा बूथ स्तर पर स्थानीय पदाधिकारियों को सक्रिय किया जाएगा.

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेशभर में सदस्यता अभियान की तैयारी कर रही है. इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों से लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी.

हर वर्ग-हर बूथ पर पहुंचने की तैयारी

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी अरविंद भदोरिया ने बताया कि भाजपा इस अभियान के तहत प्रदेश के हर वर्ग और हर बूथ पर पहुंचेगी और नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ेगी. उन्होंने बताया कि कल 23 जून को इस संबंध में राजधानी भोपाल में बैठक होगी. भाजपा कार्यालय दीनदयाल परिसर में होने वाली बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, शिवराज सिंह चौहान, राकेश सिंह, कोर ग्रुप,प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, जिलाध्यक्ष सहित तमाम भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

Web Title: Madhya Pradesh: BJP to work more on booth level, ministers and big leaders responsibility will increase

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे