मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशी की लहर, दो बाघिनों ने दिए पांच शावकों को जन्म, कुल 58 बाघ हो गए

By भाषा | Published: September 23, 2020 03:28 PM2020-09-23T15:28:03+5:302020-09-23T15:28:03+5:30

भदौरिया ने बुधवार को बताया, ‘‘बाघिन पी-141 ने धुन्धुआ सेहा क्षेत्र में दो शावकों को जन्म दिया है। इनकी उम्र करीब ढाई माह की है। बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ घूम रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वहीं, बाघिन पी-222 ने भी तीन शावकों का जन्म दिया है।

Madhya Pradesh bhopal Wave happiness in Panna Tiger Reserve two tigers gave birth to five cubs total of 58 tigers | मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में खुशी की लहर, दो बाघिनों ने दिए पांच शावकों को जन्म, कुल 58 बाघ हो गए

पन्ना टाइगर रिजर्व में 42 वयस्क बाघ-बाघिन और 16 बाघ शावक सहित कुल 58 बाघ हो गए हैं। (file photo)

Highlightsएक बाघिन ने दो शावकों को और दूसरी बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है।शावक करीब एक माह के हैं। उसने अभी इन शावकों को छिपा कर रखा है। वह उन्हें बाहर नहीं निकालने दे रही है। हम प्रबंधन की तरफ से उसे परेशान नहीं रहे हैं। लेकिन हमारे कर्मचारियों ने इन तीनों शावकों को देखा है।

भोपालः मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में दो बाघिनों ने पांच शावकों को जन्म दिया है। एक बाघिन ने दो शावकों को और दूसरी बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक के.एस. भदौरिया ने बुधवार को बताया, ‘‘बाघिन पी-141 ने धुन्धुआ सेहा क्षेत्र में दो शावकों को जन्म दिया है। इनकी उम्र करीब ढाई माह की है। बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ घूम रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वहीं, बाघिन पी-222 ने भी तीन शावकों का जन्म दिया है।

शावक करीब एक माह के हैं। उसने अभी इन शावकों को छिपा कर रखा है। वह उन्हें बाहर नहीं निकालने दे रही है। हम प्रबंधन की तरफ से उसे परेशान नहीं रहे हैं। लेकिन हमारे कर्मचारियों ने इन तीनों शावकों को देखा है।’’

भदौरिया ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है, जो हमारे लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि अब पन्ना टाइगर रिजर्व में 42 वयस्क बाघ-बाघिन और 16 बाघ शावक सहित कुल 58 बाघ हो गए हैं। 

Web Title: Madhya Pradesh bhopal Wave happiness in Panna Tiger Reserve two tigers gave birth to five cubs total of 58 tigers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे