मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, बीजेपी से आए सरताज सिंह को बनाया प्रत्याशी

By शिवअनुराग पटैरया | Published: November 8, 2018 06:35 PM2018-11-08T18:35:54+5:302018-11-08T18:35:54+5:30

मध्य प्रदेश में 2003 से भाजपा की सरकार है। यहां प्रमुख मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) में होगा। प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा के लिये चुनाव 28 नवंबर को होंगे।

Madhya Pradesh assembly elections: Congress releases fifth list of 16 candidates | मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, बीजेपी से आए सरताज सिंह को बनाया प्रत्याशी

मध्य प्रदेश चुनाव: कांग्रेस ने जारी की पांचवीं सूची, बीजेपी से आए सरताज सिंह को बनाया प्रत्याशी

मध्य प्रदेश विधान सभा कांग्रेस ने अपनी 5 वीं सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें होशंगाबाद क्षेत्र से भाजपा से आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी सूची के अनुसार कांग्रेस ने श्योपुर से बाबूलाल जँडेल , रहली से कमलेश साहू ,  मलहरा से प्रदूम्मन सिंह लोधी, पथरिया से गौरव पटेल ,पन्ना से शिवजीत सिंह  सिंह ,देवसार से राम भजन साकेत के स्थान पर बंसमनी वर्मा  को उतारा गया है।


इसके साथ ही मानपुर अभी लंबित रखा गया है ।कांग्रेस ने मुरवारा मिथलेश जैन ,जबलपुर उत्तर से विनय कुमार सक्सेना ,होशंगाबाद से सरताज सिंह ,पिपरिया से हरीश बेमन गोविंदपुरा से गिरीश शर्मा ,हुज़ूर भोपाल से नरेश ज्ञानचंदानी ,खाते गाँव से ओम पटेल,  गरोठ से सुभाष सोजतिया , मनसा से से उमराव सिंह गुर्जर और नीमच से सत्य नारायण पाटीदार को प्रत्याशी घोषित किया है। 

मध्य प्रदेश में 2003 से भाजपा की सरकार है। यहां प्रमुख मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (कांग्रेस) में होगा। प्रदेश की 230 सदस्यों वाली विधानसभा के लिये चुनाव 28 नवंबर को होंगे।

Web Title: Madhya Pradesh assembly elections: Congress releases fifth list of 16 candidates

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे