मध्य प्रदेश: अखिलेश का हाथ राहुल के साथ, रिजल्ट आने से पहले ही सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन

By स्वाति सिंह | Published: December 11, 2018 02:00 PM2018-12-11T14:00:50+5:302018-12-11T14:04:43+5:30

समाजवादी पार्टी के नेता  रामगोपाल यादव ने कहा 'बीजेपी की गलत नीतियों ने देश को बर्बाद किया है। यह इसी का नतीजा है।

Madhya Pradesh assembly Elections: BJP, Congress, Samajwadi Party rahul gandhi, akhilesh yadav | मध्य प्रदेश: अखिलेश का हाथ राहुल के साथ, रिजल्ट आने से पहले ही सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन

मध्य प्रदेश: अखिलेश का हाथ राहुल के साथ, रिजल्ट आने से पहले ही सपा ने कांग्रेस को दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।दोनों ही पार्टियों की झोली में 110-110 सीटें आई हैं।ऐसे में दोनों ही पार्टियां यहां सरकार बनाने का दावा कर रही हैं।इसी बीच समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देने का ईशारा किया है।

समाजवादी पार्टी के नेता  रामगोपाल यादव ने कहा 'बीजेपी की गलत नीतियों ने देश को बर्बाद किया है। यह इसी का नतीजा है। 'महागठबंधन को लेकर उन्होंने कहा जब पूरी बात स्पष्ट हो जाएगी तभी हम गठबंधन के बारे में कुछ कहा पाएंगे।'

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मंगलवार को आए रुझानों में कांग्रेस मध्यप्रदेश में बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। ऐसे में कांग्रेसी खेमें में सरकार बनाने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद जारी मतों की गिनती में जो रूझान सामने आ रहे हैं उसने बेहद दिलचस्प समीकरण बना दिया है। दोपहर एक बजे के रूझान को देखों तो मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस 109 सीटों के साथ बराबरी पर हैं।

वहीं, मायावती की बहुजन समाज पार्टी 5 सीटों पर आगे चल रही है। 7 सीटों पर अन्य उम्मीदवार आगे हैं। 230 विधानसभा सीट वाले राज्य मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 116 विधायकों समर्थन चाहिए। 

राजस्थान में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनती दिख रही है। बसपा राजस्थान में भी करीब 5 सीटों पर आगे है। वहीं, कांग्रेस 96 जबकि बीजेपी 76 सीटों में आगे है। 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजों के लिए मतगणना मंगलवार (11 दिसंबर) को की जा रही है। मध्य प्रदेश में कुल 230 सीटों के लिए मतगणना की जा रही है। बीते 28 नवंबर को प्रदेश में मतदान में कुल 75 फीसदी मतदान हुए थे। आज 2932 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला होगा। यहां टक्कर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। प्रदेश में निवर्तमान मुख्यमंत्री श‌िवराज सिंह चौहान हैं। वह बीजेपी नेता लगातार तीन विधानसभाओं से प्रदेश के मुखिया हैं। वे प्रदेश ‌में करीब 13 सालों से नेतृत्व कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में 2013 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी ने प्रदेश की 230 सीटों में 165 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान को विधायक दल का नेता चुना गया था। जबकि कांग्रेस 58 सीटों पर सिमट गई ‌थी।

 

Web Title: Madhya Pradesh assembly Elections: BJP, Congress, Samajwadi Party rahul gandhi, akhilesh yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे