भोपाल में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 13, 2019 07:22 AM2019-09-13T07:22:34+5:302019-09-13T09:26:10+5:30
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खटलापुरा घाट में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने कई लोग डूब गए।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के खटलापुरा मंदिर घाट में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गणपति विसर्जन के दौरान नाव पलटने कई लोग डूब गए। अब तक 11 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं और अभी भी कुछ लापता होने की सूचना है। इस खबर से जुड़ी अधिक जानकारी मिलने की प्रतीक्षा की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खटलापुरा मंदिर घाट पर लोग गणपति विसर्जन करने गए थे। नाव पर ज्यादा लोग सवार होने की वजह से नाव पलट गई। इसमें अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है जबकि 9 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Madhya Pradesh: 11 bodies recovered at Khatlapura Ghat in Bhopal after the boat they were in, capsized this morning. Search operation is underway. More details awaited. pic.twitter.com/mEMSJdzhE9
— ANI (@ANI) September 13, 2019
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अधिकारियों को मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं साथ ही उन्होंने पीड़ित परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जो भी इस घटना के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।