यूपी में लगाएं जाएंगे 22 करोड़ पेड़, सीएम योगी ने वृक्षारोपण महाकुंभ की शुरुआत की

By भाषा | Published: August 9, 2019 02:17 PM2019-08-09T14:17:06+5:302019-08-09T14:24:01+5:30

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सुबह जैतीपुर इलाके में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रयागराज गंगा—यमुना तट पर स्थित परेड ग्राउण्ड में निःशुल्क पौध वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath participates in a plantation drive organised by state government. | यूपी में लगाएं जाएंगे 22 करोड़ पेड़, सीएम योगी ने वृक्षारोपण महाकुंभ की शुरुआत की

अवस्थी ने बताया कि 22 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य में दोपहर 12 बजे तक करीब 10 करोड़ पौधे लगा दिये गये हैं।

Highlightsउत्तर प्रदेश द्वारा आठ घण्टे में एक ही स्थल पर सर्वाधिक संख्या में निःशुल्क पौध वितरित किये जाएंगे।प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कासगंज में गंगा वन क्षेत्र में पौधा रोपण अभियान में हिस्सा लेंगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ''वृक्षारोपण महाकुंभ'' अभियान की शुरुआत की। भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्षगांठ पर इस अभियान के तहत राज्य में 22 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है।

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सुबह जैतीपुर इलाके में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में प्रयागराज गंगा—यमुना तट पर स्थित परेड ग्राउण्ड में निःशुल्क पौध वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश द्वारा आठ घण्टे में एक ही स्थल पर सर्वाधिक संख्या में निःशुल्क पौध वितरित किये जाएंगे। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कासगंज में गंगा वन क्षेत्र में पौधा रोपण अभियान में हिस्सा लेंगी।

अवस्थी ने बताया कि 22 करोड़ वृक्षारोपण के लक्ष्य में दोपहर 12 बजे तक करीब 10 करोड़ पौधे लगा दिये गये हैं। गांव पंचायत में होने वाले वृक्षारोपण की जियो टैगिंग भी की जायेगी।

English summary :
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath on Friday launched the "Plantation Mahakumbh" campaign. On the 77th anniversary of Bharat Chodo campaign, the target is to plant 22 crore trees in the state.


Web Title: Lucknow: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath participates in a plantation drive organised by state government.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे