लॉकडाउन में 80 साल के कुली मुजीउल्लाह रेलवे स्टेशन पर फ्री में उठा रहे हैं लोगों सामान, हर तरफ हो रही तारीफ
By प्रिया कुमारी | Published: June 3, 2020 03:26 PM2020-06-03T15:26:18+5:302020-06-03T15:26:18+5:30
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर 80 वर्षीय बुजुर्ग मुजीउल्लाह लोगों का फ्री में सामान उठाकर मदद कर रहे है। इस नेक काम के लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है।
कोरोना वायरस के जैसी मुश्किल घड़ी में कई हाथ मदद के लिए आगे आ रहे हैं। आम इंसान हो या कोई स्टार अपनी-अपनी तरह से मदद करने में जुटा है। इसी बीच लखनऊ के रेलवे स्टेशन पर 80 वर्षीय बुजुर्ग कुली मुजीउल्लाह की सोशल मीडिया पर वाह-वाही हो रही है। मुजीउल्लाह स्टेशन पर फ्री में लोगों का सामान उठा रहे हैं और उनको खाना खिला रहे हैं। इस बात से लोग उनकी बहुत तारीफ कर रहे हैं सोशल मीडिया पर भी खूब छाए हुए हैं।
80 वर्ष के उम्र में भी मुजीउल्लाह रोज 8 से 10 घंटे काम करते हैं। वो 50 किलोग्राम तक वजन उठा सकते हैं। मुजीउल्लाह कहते हैं कि प्रवासी श्रमिकों को मुफ्त में उनके सामान को उठाकर मदद करना चाहते हैं। वह कहते हैं कि यह उनका कर्तव्य है और ये बहुत महत्वपूर्ण है। मुजीउल्लाह केवल सामान ही नहीं उठा रहे हैं बल्कि ट्रेनों में यात्रियों को भोजन और पानी भी उपलब्ध करा रहे हैं। इस नेक काम को करके मुजीउल्लाह खुश हैं।
मुजीउल्लाह कहते हैं कि पैसा तो बाद में भी कमाया जा सकता है लेकिन अभी के लिए मदद करना ज्यादा जरुरी है, इसलिए वह स्वयं सेवा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान ऐसे कई लोग हैं जो इस विपदा की घड़ी में मदद कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों पहले एक 99 वर्षीय दादी गरीबों के लिए खाना पैक कर रही थी। तो वहीं एक छात्रा ने अपने पैसों से गरीबों को घर भेजा। इस नेक काम के लिए हर तरफ लोग तारीफ कर रहे हैं।