लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी उत्तरी कमान के कमांडर नियुक्त, कश्मीर में आतंक रोधी अभियानों का है अनुभव

By भाषा | Published: January 24, 2020 06:44 AM2020-01-24T06:44:35+5:302020-01-24T06:44:35+5:30

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी के पास कश्मीर में आतंक रोधी अभियानों का व्यापक अनुभव है। वह लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह लेंगे। सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

Lt Gen YK Joshi appointed as Commander of Northern Command | लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी उत्तरी कमान के कमांडर नियुक्त, कश्मीर में आतंक रोधी अभियानों का है अनुभव

लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तरी कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। (फोटो- विकिपीडिया)

Highlightsलेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तरी कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। उत्तरी कमान पाकिस्तान के साथ लगी हुई जम्मू-कश्मीर सीमा और चीन के साथ लगे लद्दाख की समग्र सुरक्षा को देखता है।

लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तरी कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है। उत्तरी कमान पाकिस्तान के साथ लगी हुई जम्मू-कश्मीर सीमा और चीन के साथ लगे लद्दाख की समग्र सुरक्षा को देखता है।

लेफ्टिनेंट जनरल जोशी के पास कश्मीर में आतंक रोधी अभियानों का व्यापक अनुभव है। वह लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह की जगह लेंगे। सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

जनरल जोशी अभी उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ पद पर हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि वह एक फरवरी को यह पदभार संभालेंगे। वहीं लेफ्टिनेंट जनरल सी पी मोहंती को सदर्न कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है।

वह लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी की जगह लेंगे। सैनी सेना के उप प्रमुख बनेंगे। उप सेना प्रमुख का पद जनरल एम एम नरवणे के सेना प्रमुख बनने के बाद से खाली है। 

Web Title: Lt Gen YK Joshi appointed as Commander of Northern Command

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे