उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का शपथ ग्रहण बुधवार को

By भाषा | Published: September 14, 2021 09:00 PM2021-09-14T21:00:41+5:302021-09-14T21:00:41+5:30

Lt Gen Gurmeet Singh sworn in as new Governor of Uttarakhand on Wednesday | उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का शपथ ग्रहण बुधवार को

उत्तराखंड के नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह का शपथ ग्रहण बुधवार को

देहरादून, 14 सितंबर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह बुधवार को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें बेबी रानी मौर्य की जगह प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बेबी रानी मौर्य ने अपना कार्यकाल पूरा होने के दो साल पहले ही इस सप्ताह पद से इस्तीफा दे दिया था।

नवनियुक्त राज्यपाल सिंह मंगलवार को यहां पहुंच गए जिनका प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी एवं स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lt Gen Gurmeet Singh sworn in as new Governor of Uttarakhand on Wednesday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे