बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, RJD 20, कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By पल्लवी कुमारी | Published: March 22, 2019 04:51 PM2019-03-22T16:51:43+5:302019-03-22T16:51:43+5:30

Lok Sabha Elections 2019: बिहार की गया लोकसभा सीट से हम के जीतन राम मांझी, नवादा से राजद के विभा देवी, जमुई से रालोसपा के भूपेंद्र चौधरी और औरंगाबाद से हम के उपेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। राजद अपने कोटे से एक सीट भाकपा-माले को देगी।

LS polls 2019: bihar RJD seat sharing RJD on 20, Congress on 9, HAM-3, RLSP on 5, VIP on 3 | बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, RJD 20, कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, RJD 20, कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान हो चुका है। राजद (RJD) 20 सीटों पर और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा महागठंबधन में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा (RLSP) को  5 सीटें दी गई हैं। जीतन राम मांझी की पार्टी हम ( HAM) को 3 सीट दी गई है। वहीं, वीआईपी (VIP)को भी 3 सीट मिली है। बिहार के पटना में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस मनोज झा ये सीटो के बंटवारे में जानकारी दी। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीट है। 

शरद यादव बिहार में राजद के चुनाव चिन्ह पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। गया से हम के जीतन राम मांझी, नवादा से राजद के विभा देवी, जमुई से रालोसपा के भूपेंद्र चौधरी और औरंगाबाद से हम के उपेंद्र प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। राजद अपने कोटे से एक सीट भाकपा-माले को देगी। साथ ही यह भी तय हुआ है कि महागठबंधन की जीत के बाद बिहार से राज्यसभा की पहली सीट कांग्रेस को दी जाएगी।


बिहार की 40 लोकसभा सीटों का बंटवार 
राजद (RJD)- 20 
कांग्रेस - 9 
रालोसपा (RLSP)- 5
हम ( HAM)- 3
वीआईपी (VIP)- 3

Web Title: LS polls 2019: bihar RJD seat sharing RJD on 20, Congress on 9, HAM-3, RLSP on 5, VIP on 3