अहमद पटेल के निधन पर अशोक गहलोत ने कहा, 'मैंने करीबी दोस्त और विश्वसनीय साथी खो दिया'

By भाषा | Published: November 25, 2020 02:32 PM2020-11-25T14:32:32+5:302020-11-25T14:49:15+5:30

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अहमद पटेल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने अपना एक करीबी दोस्त खो दिया है। अहमद पटेल का निधन बुधवार तड़के हो गया।

Ashok Gehlot on Ahmed Patel death says lost close friend and trusted partner | अहमद पटेल के निधन पर अशोक गहलोत ने कहा, 'मैंने करीबी दोस्त और विश्वसनीय साथी खो दिया'

अहमद पटेल के निधन पर अशोक गहलोत ने जताया दुख (फाइल फोटो)

Highlightsमेरे घनिष्ठ मित्र अहमद भाई के देहांत से मुझे गहरा आघात लगा है: अशोक गहलोतअहमद पटेल ने पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिये समर्पित कर दिया, उनकी कमी कोई भी पूरा नहीं कर पायेगा: गहलोत

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने पार्टी नेता अहमद पटेल के निधन पर बुधवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने एक करीबी दोस्त और विश्वसनीय साथी खो दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात से राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया।

गहलोत ने पटेल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राजनीति से हटकर मेरे घनिष्ठ मित्र अहमद भाई के देहांत से मुझे गहरा आघात लगा। उनका इस तरह जाना मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है। आज मैंने अपना एक करीबी दोस्त और विश्वसनीय साथी खोया है। अहमद भाई की कमी को कोई भी पूरा नहीं कर पायेगा।’’

गहलोत के कहा कि अहमद पटेल ने पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिये समर्पित कर दिया और राजीव गांधी के साथ 1985 में प्रधानमंत्री के संसदीय सचिव के रूप में और फिर गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव के रूप में सफलतापूर्वक जिम्मेदारियों को निभाने का एक इतिहास बनाया।

मुख्यमंत्री के अनुसार पटेल ने चार दशक से भी ज्यादा के अपने राजनीतिक जीवन में सत्ता से दूर रहकर भी हमेशा कांग्रेस को एकजुट रखने की प्रतिबद्धता निभाई।

पार्टी ने पटेल के निधन पर बुधवार को समस्त जिला कांग्रेस कार्यालयों में शोक सभाएं रखी हैं और सम्मानस्वरूप पार्टी ध्वज भी आधा झुका रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ashok Gehlot on Ahmed Patel death says lost close friend and trusted partner

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे