हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में हार पार्टी के लिए आंख खोलने वाले : भाजपा नेता

By भाषा | Published: November 25, 2021 08:04 PM2021-11-25T20:04:04+5:302021-11-25T20:04:04+5:30

Loss in Himachal Pradesh bypolls eye opener for party: BJP leader | हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में हार पार्टी के लिए आंख खोलने वाले : भाजपा नेता

हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में हार पार्टी के लिए आंख खोलने वाले : भाजपा नेता

शिमला, 25 नवंबर भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना ने बृहस्पतिवार को कहा कि हाल में हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी (भाजपा) को मिली हार आंख खोलने वाली है।

हालांकि, खन्ना ने भरोसा जताया कि उपचुनाव में मिले झटके के बावजूद भाजपा वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में विजेता के तौर पर उभरेगी।

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के मामलों के प्रभारी खन्ना ने यह टिप्पणी राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान की।

गौरतलब है कि मंडी लोकसभा सीटा और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई पर हाल में हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को हार मिली थी।

इस बीच, शिमला के पीटरहॉफ में यहां के सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल शामिल हुए। उनके अलावा भाजपा नेता संजय टंडन, सतपाल सत्ती, राजीव बिंदल, पवन राणा, त्रिलोक जामवाल, राजीव सैजल, राकेश जामवाल और त्रिलोक कपूर ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Loss in Himachal Pradesh bypolls eye opener for party: BJP leader

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे